एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS मैच में कितने बजे तक बारिश रुकने का किया जाएगा इंतजार? मैच रद्द घोषित करने का क्या है नियम; जानें ताजा अपडेट

RCB vs PBKS Latest Update: बेंगलुरु में आरसीबी और पंजाब के बीच मैच खेला जाना है. लेकिन बारिश की वजह से अभी तक इस मैच का टॉस नहीं हो सका है.

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings IPL 2025 Match 34 Live Updates: आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है. बेंगलुरु में आरसीबी और पंजाब किंग्स की टीम के बीच मैच खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से अभी तक इस मैच का टॉस नहीं हो सका है. यहां जानें कितने बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा और कब इस मैच को रद्द घोषित किया जा सकता है. 

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बहुत शानदार है. यहां बारिश रुकते ही मैच खेलने वाली स्थिति बन जाती है. नियम के हिसाब से बता दें कि अगर 10:54 बजे तक खेलने लायक स्थिति बन जाती है तो बेंगलुरु और पंजाब का मैच 5-5 ओवर का खेला जाएगा. अगर इस टाइम तक भी बारिश नहीं रुकती है तो फिर मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में दो से तीन घंटे बारिश हो रही है. आज भी मौसम का यही हाल है. ऐसे में मैच होने की उम्मीद पूरी है. हां, ओवर्स में कटौती हो सकती है. फिलहाल मैदान कवर्स से ढका हुआ है. 

आईपीएल में टॉस का समय शाम 7 बजे होता है और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाता है, लेकिन आज ऐसा नहीं हो पाया. टॉस के समय बारिश जारी रही और मैदान कवर्स से ढका हुआ है. हालांकि, फैंस को सुकून देने वाली खबर ये है कि बारिश के थमते ही अगले 10 मिनट के भीतर टॉस हो जाएगा और फिर 20 मिनट तक खेल शुरू हो सकता है.

हेड टू हेड आंकड़े

हेड टू हेड की बात करें तो आरसीबी और पंजाब के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों के बीच 16-17 का आंकड़ा है. पंजाब के खिलाफ आरसीबी ने 16 मैच जीते हैं, और पंजाब को 17 मैचों में जीत मिली है. हालांकि, आखिरी तीन मैचों की बात करें तो आरसीबी ने सभी मैचों में बाजी मारी है. 

पिच रिपोर्ट 

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम गेंदबाजों का कब्रिस्तान माना जाता है. यहां बल्लेबाजों की मौज रहती है. आरसीबी और पंजाब में कई पावर हिटर बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में आज एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. इस मैदान पर 200 का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है. इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget