एक्सप्लोरर

IPL 2020: RCB के नाम है एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड, CSK ने दो बार खड़ा किया रनों का पहाड़

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 2013 के सीजन में क्रिस गेल ने 175 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी बना जो कि अब तक कायम है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. इस सीजन का आयोजन कोरोना वायरस की वजह से इस सीजन को यूएई में शिफ्ट किया गया है. यूएई के मैदानों में भारत के मैदानों की तुलना में बाउंड्री छोटी होती है, इसलिए बैटिंग के कई बड़े रिकॉर्ड टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा माना जा रहा है कि ज्यादा गर्मी होने की वजह से गेंदबाजों को अधिक परेशानी होगी और उसका फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है.

ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में एक पारी में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी टूट सकता है. हालांकि अगर पिचें स्पिनर के लिए मददगार रहती हैं तो कम स्कोर वाले मैच देखने को भी मिल सकते हैं.

आरसीबी के नाम है रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के नाम पर है. गेल की 175 रन की तूफानी पारी की बदौलत 2013 में आरसीबी ने 20 ओवर में 263 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम महज 133 रन ही बना पाई और आरसीबी ने 130 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की.

एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर भी आरसीबी है. आरसीबी ने 2016 में गुजरात लॉन्यस के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे. आरसीबी के लिए इस मैच में विराट ने 109 और डिविलियर्स ने 129 रन की पारी खेली थी. आरीसीबी मैच को 144 रन से जीतने में कामयाब रही थी.

सीएसके ने दो बार खड़ा किया रनों का पहाड़

2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे. सीएसके के लिए मुरली विजय ने 127 और मोर्कल ने 62 रन की पारी खेली थी. हालांकि राजस्थान ने नमन ओझा के 94 रन की बदौलत जवाब में 223 रन बना दिए थे. लेकिन सीएसके को 23 रन से जीत मिली थी.

एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है. 2018 में केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे. नरेन ने उस मैच में 75 रन का पारी खेली थी. केकेआर इस मैच को 31 रन से जीतने में कामयाब रही थी.

सीएसके ने पहले ही सीजन में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. सीएसके ने 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे. सीएसके के लिए हसी ने 116 रन की पारी खेली थी और टीम 33 रन से मैच जीतने में कामयाब रही थी.

IPL 2020 DC Schedule: दिल्ली कैपिटल्स की नज़र पहली बार खिताब नाम करने पर, जानें कब किससे होगी टक्कर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान
IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम
IPL 2026 पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बहुत बड़ा फैसला, उठाया चौंकाने वाला कदम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget