एक्सप्लोरर

IPL2025: 'टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई...' मुंबई इंडियंस की हार पर भड़के हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कुछ कहा

सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले 39 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 57 रन की पारी खेली जिससे मुंबई इंडियन्स ने सात विकेट पर 184 रन बनाए.

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात विकेट की हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित करने का मौका गंवा दिया. 

मुंबई के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने जोश इंग्लिस (73 रन, 42 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) और प्रियांश आर्य (62 रन, 35 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट की 109 रन की साझेदारी से 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की.

सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले 39 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 57 रन की पारी खेली जिससे मुंबई इंडियन्स ने सात विकेट पर 184 रन बनाए.

हार्दिक ने मैच के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उनके बल्लेबाजों ने 20 रन कम बनाए.

हार्दिक ने कहा, ‘‘विकेट जिस तरह से खेल रहा था उसे देखते हुए हमने 20 रन कम बनाए. ऐसा होता है. हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन आज रात ऐसा नहीं कर पाए.। हमने पांच ट्रॉफी जीती हैं, यह हमेशा मुश्किल रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप थोड़ा भी मौका देते हो तो दूसरी टीमें हावी हो जाती हैं. यह एक छोटी सी चूक है. यह अभी भी ताजा है, बाद में समस्याओं की पहचान की जाएगी. हालांकि हमारे बल्लेबाजों को 20 और रन बनाने के लिए मौकों का फायदा उठाने की जरूरत थी.’’

पंजाब से मिली इस हार के बाद अब मुंबई को फाइनल में पहुंचने के लिए लगातार 2 नॉक आउट मैच जीतने होंगे,एलिमिनेटर और क्वालिफयर-2. एलिमिनेटर का मुकाबला 30 मई को मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इंडियंस के लिए ये चुनौतीपूर्ण स्तिथि है, लेकिन उनकी मजबूत गेंदबाजी और अनुभव उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सकते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget