एक्सप्लोरर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस में घातक ऑलराउंडर शनाका की एंट्री, फिलिप्स की जगह मिला मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Dasun Shanaka Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के दमदार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में दासुन शनाका की एंट्री हुई है.

Dasun Shanaka Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है. गुजरात ने श्रीलंकाई खिलाड़ी दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है. फिलिप्स आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद टीम ने शनाका को मौका दिया. शनाका ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं. उनका बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी अच्छा रिकॉर्ड है.

दरअसल गुजरात का आईपीएल 2025 में चौथा मैच हैदराबाद से था. यह मुकाबला 6 अप्रैल को राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. मैच के दौरान गुजरात के लिए फील्डिंग कर रहे थे. वे फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. वे इस सीजन में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे थे. वे हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर के दौरान मैदान पर आए थे. लेकिन चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए.

गुजरात टाइटंस शनाका को कितनी देगी सैलरी -

गुजरात ने अब ग्लेन फिलिप्स की जगह शनाका को टीम में शामिल किया है. उन्हें सैलरी के तौर पर 75 लाख रुपए मिलेंगे. शनाका आईपीएल में अभी तक सिर्फ एक बार ही खेल पाए हैं. वे आईपीएल 2023 में गुजरात का हिस्सा थे. उन्होंने इस सीजन में 3 मैच खेले थे. 

शनाका का अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन -

शनाका का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है. वे अभी तक 243 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 4449 रन बनाए हैं. शनाका ने टी20 में 3 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इसके साथ ही 91 विकेट भी लिए हैं. शनाका 102 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. उन्होंने यहां 1456 रन बनाए हैं. इसके साथ 33 विकेट भी झटके हैं. वे श्रीलंका के लिए 71 वनडे मैच खेल चुके हैं. इसमें 1299 रन बनाए हैं. इस दौरान 27 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें : KL Rahul Birthday: राहुल की अथिया से कब हुई मुलाकात और कैसे हुआ प्यार? देखें अनसीन फोटोज़

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, बोले- पंजाब ड्रग्स तस्करी में सबसे आगे
केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, बोले- पंजाब ड्रग्स तस्करी में सबसे आगे
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस-NC में मतभेद, जुबानी जंग तेज
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस-NC में मतभेद, जुबानी जंग तेज
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा

वीडियोज

Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish
Akshay Kumar के घर Amitabh Bachchan के कुर्ते पर गिरा 4 गिलास पानी, फिर हुआ ये कांड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, बोले- पंजाब ड्रग्स तस्करी में सबसे आगे
केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, बोले- पंजाब ड्रग्स तस्करी में सबसे आगे
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस-NC में मतभेद, जुबानी जंग तेज
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस-NC में मतभेद, जुबानी जंग तेज
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
US नागरिक से UAPA चार्ज हटाने के दावों को NIA ने किया खारिज, कहा- जांच जारी
US नागरिक से UAPA चार्ज हटाने के दावों को NIA ने किया खारिज, कहा- जांच जारी
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget