एक्सप्लोरर

GT vs RR: काली या लाल, जानिए किस मिट्टी की पिच पर होगा फाइनल, कैसी रहेगी पिच और बारिश की कितनी है संभावना?

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 पिचें हैं. इनमें 6 काली और 5 लाल मिट्टी से बनी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मैच लाल मिट्टी की पिच पर हो सकता है.

GT vs RR Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आज IPL 2022 का फाइनल (IPL 2022 Final) मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच रात 8 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है. गुजरात जहां अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतना चाहेगी तो वहीं राजस्थान 14 साल बाद चैंपियन बनना चाहेगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 16 मैच खेले गए हैं. 

स्टेडियम में हैं कुल 11 पिचें
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में 11 पिचें हैं. इनमें 6 काली और 5 लाल मिट्टी से बनी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मुकाबला लाल मिट्टी की पिच पर हो सकता है. यदि ऐसा होता है तो स्पिनर्स को पिच से काफी मदद मिलने के आसार हैं. लाल मिट्टी काली की तुलना में जल्दी सूख जाती है और स्पिनर्स की मददगार हो जाती है. जबकि काली मिट्टी पर तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है.

पिचें बल्लेबाजी के अनुकूल हैं
ओवरऑल बात की जाए तो मुकाबले के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. स्टेडियम की पिचें बल्लेबाजी के लिए माकूल मानी जाती हैं. यहां यदि पहले बैटिंग करने वाली टीम 180-190 से ज्यादा का स्कोर भी बनाती है तो डिफेंड कर जीतने की उम्मीद है. हालांकि ओस के कारण दूसरी पारी में बैटिंग टीम को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 का क्वालीफायर 2 भी खेला गया था, जहां तेज गेंदबाजों ने काफी विकेट अपने नाम किए थे.

अहमदाबाद में मौसम का पूर्वानुमान
अहमदाबाद में रविवार को फाइनल के दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा और रात होते ही तापमान में गिरावट आ सकती है. आईपीएल 2022 फाइनल के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं है. हल्के से बादल छाए रहेंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग xi

  • गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग xi: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी, यश दयाल.
  • राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग xi: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022 Final: फाइनल से पहले राजस्थान को सता रहा होगा इस बात का डर, अब तक गुजरात के खिलाफ नहीं मिली है जीत

बेहद फिल्मी है Jos Buttler की लव स्टोर, स्कूल से शुरू हुआ रोमांस; बॉलीवुड अंदाज में किया था प्रपोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget