एक्सप्लोरर

GT vs PBKS: श्रेयस अय्यर का मैसेज बना गुजरात की हार का कारण! आखिरी ओवर में शशांक से कही थी ये बात

Shreyas Iyer, IPL 2025: श्रेयस अय्यर गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने आखिरी ओवर में शशांक सिंह से एक ऐसी बात कही थी, जिससे टीम को बड़ा फायदा मिला.

IPL 2025 GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में 11 रनों से हरा दिया. पंजाब ने आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात की टीम 232 रन ही बना पाई. पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए. अय्यर ने आखिरी ओवर में साथी खिलाड़ी शशांक सिंह को एक बात कही थी. इसका बड़ा फायदा टीम को मिला.

दरअसल पंजाब किंग्स ने 19 ओवरों में 220 रन बना लिए थे. टीम के लिए अय्यर और शशांक सिंह बैटिंग कर रहे थे. अय्यर 97 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि शशांक 22 रनों के स्कोर पर थे. अय्यर ने आखिरी ओवर ठीक पहले शशांक से कहा था कि मेरे शतक की चिंता मत करो. इस बात का खुलासा खुद शशांक ने किया. उन्होंने कहा, ''श्रेयस ने मुझसे कहा कि आक्रामक होकर खेलो. उन्होंने आखिरी ओवर शुरू होने से पहले कहा कि पूरा जोर लगा दो.'' 

अय्यर के मैसेज का मैच पर कैसे पड़ा फर्क -

पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में 23 रन बनाए. शशांक सिंह ने पांच चौके लगाए. इसके साथ एक बार डबल भी लिया. अगर पंजाब के जीत के अंतर को देखें तो उसने मैच 11 रनों से जीता. अय्यर के मैसेज के बाद शशांक ने और ज्यादा खुलकर खेलना शुरू कर दिया. अगर इस ओवर में 23 रन न बनते तो पंजाब के लिए जीत मुश्किल हो सकती थी.

आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल का है ये हाल -

सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने एक मैच खेला है और उसे जीता है. उसके पास 2 पॉइंट्स हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरे और पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर है. ये दोनों टीमें भी एक-एक मैच जीत चुकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक-एक मैच जीता है. इन के पास भी दो-दो पॉइंट्स हैं.

यह भी पढ़ें : GT vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित-गेल के छक्कों का रिकॉर्ड, गुजरात के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget