एक्सप्लोरर

मोहम्मद कैफ ने NCA की अप्रोच पर उठाए सवाल, बोले- 'खिलाड़ी चुने जाते हैं फिर मैच से पहले बाहर...'

Mohammad Kaif: मोहम्मद कैफ ने एनसीए की खामियों पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को चोट से बचने के लिए एनसीए को बेहतर देखभाल करनी चाहिए.

Mohammad Kaif On NCA: क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने मोहम्मद कैफ ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर की चोट को लेकर राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी की कार्यशैली पर निशाना साधा. जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बीते छह महीने से टीम से बाहर हैं. जिसके चलते वह बीते साल टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे. साल 2023 की शुरुआत में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया जिसके बाद बुमराह फिर बाहर हो गए. ऐसा ही कुछ दीपक चाहर के साथ भी हुआ है.

दीपक चाहर चोट की वजह से काफी समय से टीम से बाहर रहे. उन्होंने बेंगलुरु स्थिति एनसीए में अपनी रिकवरी पूरी की. वह पूरी तरह फिट होकर लौटे. लेकिन आईपीएल में कुछ मैच खेलने के बाद वह फिर चोटिल हो गए. मोहम्मद कैफ को लगता है कि एनसीए के प्रशिक्षकों, फीजियो और अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण को खिलाड़ियों को बार-बार होने वाली चोटों से बचने के लिए बेहतर देखभाल करनी चाहिए. 

कैफ ने उठाए सवाल

स्पोर्ट्सकीडा से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, 'मुझे एनसीए के सिस्टम में कुछ खामियां दिखी हैं. खिलाड़ियों को टीम में चुना जाता है. फिर मैच से पहले उन्हें यह कह कर बाहर कर दिया जाता है कि वे पूरी तरह फिट नहीं थे. यह हाल ही में बुमराह के साथ घटित हुआ है. ऐसा मोहम्मद शमी के साथ भी कई बार हो चुका है'. उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए एनसीए के ट्रेनर, फिजियो और अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण और उनकी टीम को इन स्थितियों का ध्यान रखना होगा. क्योंकि बुमराह को अगले दिन खेलने की उम्मीद कर रहे क्रिकेट फैंस के साथ यह नाइंसाफी है. मुझे लगता है यह बहुत गंभीर मामला है और मैनेजमेंट को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए'. 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: अंपायर पर बुरी तरह से भड़के आर अश्विन, बिना बताए बदल दी गई थी गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget