एक्सप्लोरर

Virat Kohli के खिलाफ Dhoni ने बनाया था खास प्लान, ब्रावो ने ऐसे दिलाई कामयाबी

RCB Vs CSK: धोनी ने बताया है कि कैसे ब्रावो के साथ मिलकर उन्होंने कोहली को आउट किया. कोहली का आउट होना मैच का नतीजा तय करने में निर्णायक साबित हुआ.

IPL 2021: शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से मात दी. आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने बेहद ही खास प्लान बनाया था. ब्रावो ने कप्तान धोनी के फैसले को सही साबित किया और खतरनाक दिख रहे कोहली का विकेट हासिल कर टीम को बड़ी राहत दिलाई.

विराट कोहली सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहद शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे. अर्धशतक लगा चुके विराट कोहली को रोकने के लिए धोनी ने ब्रावो को गेंद थमाई. इसके साथ ही धोनी ने ब्रावो को 6 अलग अलग गेंदें डालने के लिए कहा. धोनी का यह प्लान काम कर गया और विराट कोहली के आउट होते ही आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई.

ब्रावो ने मैच में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. ब्रावो ने विराट कोहली के विकेट को बेहद अहम बताया. स्टार ऑळराउंडर ने कहा, ''आईपीएल दुनिया के सबसे मुश्किल टूर्नामेंट्स में से एक है. किसी दिन आपका प्लान काम कर जाता है और किसी दिन आपके निराशा लगती है.''

धोनी ने बनाया था प्लान

ब्रावो ने आगे कहा, ''विराट कोहली का विकेट हमारे लिए बेहद अहम था. हमने चीजों को आसान रखने की कोशिश की. हमने इसके लिए तैयारी की थीय प्रैक्टिस सेशन के दौरान हमने स्लो गेंदों का अभ्यास किया और आरसीबी के खिलाफ मैच में हमें इसका फायदा मिला.

धोनी ने बताया कि उन्होंने ब्रावो को 6 अलग अलग गेंदे फेंकने के लिए कहा था. कप्तान ने कहा, ''ब्रावो फिट हैं और वह शानदार खेल रहे हैं. ब्रावो अक्सर धीमी गेंद फेंकते हैं. जो प्लान हमने बनाया था वो कामयाब रहा.''

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मिली जीत के बाद अब धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के बेहद करीब है. धोनी की टीम 14 प्वाइंट्स के साथ टेबल में नंबर वन पोजिशन पर बनी हुई है.

IPL 2021 Points Table: CSK ने फिर किया टॉप पर कब्जा, Virat Kohli की RCB मुश्किल में फंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget