एक्सप्लोरर

धोनी के संन्यास पर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, CSK के खिलाड़ी ने तोड़ी है चुप्पी

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह हर वक्त चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन पिछले साल धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया था. अब धोनी के रिटायरमेंट पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

पिछले साल 15 अगस्त को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. धोनी के इस फैसले से ना सिर्फ फैंस बल्कि उनके साथी खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे. आईपीएल का 13वां सीजन खेलने के लिए यूएई जाने से ठीक पहले धोनी ने संन्यास का एलान किया था. धोनी उस वक्त सीएसके कैंप के साथ चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे थे. सीएसके के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के संन्यास के बाद टीम के माहौल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

गायकवाड़ का कहना है कि ''धोनी के संन्यास के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी. धोनी ने अपने फैसले की भनक किसी को नहीं लगने दी. धोनी अगस्त की शुरुआत में ही चेन्नई प्रैक्टिस करने के लिए पहुंच गए थे. 15 अगस्त को भी वह बाकी दिनों की तरह प्रैक्टिस कर रहे थे.''

गायकवाड़ को धोनी के फैसले को समझने में दो-तीन लग गए. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ''प्रैक्टिस खत्म हुई. 7 बजे हम लोग डिनर कर रहे थे तभी किसी ने धोनी के संन्यास के बारे में मालूम चला. मुझे दो तीन दिन लग गए यह बात समझने में कि इंटरनेशनल क्रिकेट में हम धोनी को खेलते हुए नहीं देख पाएंगे.''

धोनी ने भारत को दिलाया हर बड़ा खिताब

बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल की हार के बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक का एलान कर दिया था. इस ब्रेक के बाद धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट कभी नहीं खेला और करीब एक साल बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से होती है. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया हर बड़ा खिताब जीतने में कामयाब रही है. धोनी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब दिलाया. इसके अलावा धोनी की अगुवाई में ही टीम इंडिया पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का खिताब हासिल करने में कामयाब रही.

धोनी ने हालांकि अब तक आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलना जारी रखा है. धोनी की बातों से संकेत मिले हैं कि वह आईपीएल 14 के बाद क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह सकते हैं.

विराट कोहली के पास है इतिहास रचने का मौका, खिताब का सूखा भी कर सकते हैं खत्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget