एक्सप्लोरर

IPL Auction 2025: भारत का स्टार बल्लेबाज गया अनसोल्ड, देवदत्त पडिक्कल को नहीं मिला कोई खरीददार

IPL Auction 2025: आईपीएल में लखनऊ और बेंगलुरु के लिए खेल चुके भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे हैं.

Devdutt Padikkal Unsold IPL Auction 2025: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में अनसोल्ड गए हैं. उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन ऑक्शन के पहले राउंड में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल सका. देवदत्त पिछले दो सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पूर्व उन्हें रिलीज कर दिया गया था. बता दें कि पडिक्कल इंडियन प्रीमियर लीग में RCB, राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ के लिए भी खेल चुके हैं.

पडिक्कल भारतीय टीम के लिए भी डेब्यू कर चुके हैं और पिछले सीजन उन्होंने LSG के लिए 7 मैचों में सिर्फ 38 रन बनाए थे. खराब फॉर्म के बावजूद 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस शायद सभी फ्रैंचाइजी को रास नहीं आया. पडिक्कल को पिछला सीजन खेलने के लिए लखनऊ ने 7.75 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी. पूरे आईपीएल करियर पर नजर डालें तो देवदत्त पडिक्कल ने अब तक 64 मैचों में एक शतक और 9 अर्धशतकीय पारियों समेत 1,559 रन बनाए हैं.

पहले राउंड में अनसोल्ड जाने का मतलब यह नहीं कि पडिक्कल को अब नीलामी में खरीदा नहीं जा सकता. दूसरे राउंड में उनका नाम फिर से बोला जाएगा, तब कोई टीम दिलचस्पी दिखाती है तो पडिक्कल को खरीददार मिल सकता है. उनके अलावा डेविड वॉर्नर भी ऐसा बड़ा नाम हैं, जिन्हें नीलामी के पहले राउंड में कोई खरीददार नहीं मिला है.

पडिक्कल के लिए सबसे बेहतरीन सीजन आईपीएल 2020 और 2021 रहे. इन दोनों सीजन में उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए 29 मैचों में 884 रन बनाए थे. पडिक्कल किसी भी टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे होते हैं और पारी को आगे बढ़ाना बखूबी जानते हैं. वहीं RR, RCB और LSG जैसी टॉप टीमों के साथ खेलने का अनुभव उन्हें दूसरे राउंड में खरीददार दिला सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Auction: हैरी ब्रूक को दिल्ली ने खरीदा, एडन मार्करम पर लखनऊ ने लगाया दांव; अनसोल्ड रहे डेविड वॉर्नर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget