एक्सप्लोरर

DC Playoff Record: अपने पहले IPL खिताब की तलाश में है दिल्ली, छठी बार हासिल किया है प्लेऑफ का टिकट

Delhi Playoff Record: साल 2008 में दिल्ली की टीम ने आईपीएल के पहले सीजन में 'दिल्ली डेयरडेविल्स' के नाम से शुरुआत की थी. साल 2019 में टीम ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स किया था.

Delhi Playoff Record: आईपीएल के पहले क्वॉलिफायर में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. साल 2008 में दिल्ली की टीम ने आईपीएल के पहले सीजन में 'दिल्ली डेयरडेविल्स' के नाम से शुरुआत की थी. साल 2019 में टीम ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स किया. हालांकि इस के बाद भी दिल्ली की क़िस्मत में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है और टीम अब तक आईपीएल का एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. हालांकि साल 2020 में यूएई में ही खेले गए आईपीएल में दिल्ली ने सेमीफाइनल का मिथक तोड़ पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी. 

दिल्ली की टीम ने छठी बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई है. टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स) आईपीएल के पहले सीजन में पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग की अगुवाई में उतरी थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां उसे राजस्थान ने बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके बाद साल 2009 में भी टीम ने गौतम गंभीर की अगुवाई में प्लेऑफ में जगह बनाई थी. दिल्ली लिए 2010 और 2011 का सीजन बेहद खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. 2011 में तो टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही थी.

लगातार छह सीजन तक प्लेऑफ में जाने में नाकाम रही दिल्ली की टीम 

इसके बाद 2012 में दिल्ली की टीम ने एक बार फिर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया लेकिन वो इसके मिथक को तोड़ने में नाकाम रही. साल 2013 से 2018 दिल्ली की टीम के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है. टीम लगातार छह सीजन तक प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही और लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई. रॉस टेलर, डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन, जेपी डूमिनी, जहीर खान और फिर गौतम गंभीर टीम ने छह सीजन में इन अलग अलग कप्तानों को आजमाया, लेकिन उसकी क़िस्मत का पासा एक बार भी नहीं पलटा. 

2019 में बदला नाम 

साल 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स किया और श्रेयस अय्यर को कप्तान का ज़िम्मा सौंपा. नाम बदलने के साथ ही टीम की क़िस्मत भी बदली और सात साल बाद उसने प्लेऑफ में जगह बनाई. हालांकि ये चौथा मौका था जब प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद दिल्ली की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई.

2020 में दिल्ली ने पहली बार ली फाइनल में एंट्री 

आईपीएल का पिछला सीजन पहला मौका था जब दिल्ली की टीम ने फाइनल में जगह बनाई. हालांकि यहां उसे मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम का अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया. इस साल एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. टीम आज चेन्नई के खिलाफ जीतकर ना सिर्फ फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी बल्कि इस साल अपने पहले आईपीएल खिताब पर कब्जा भी जमाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup: टीम इंडिया में शामिल हुए SRH के स्पीड स्टार उमरान मलिक, सबसे तेज़ गेंद फेंकने का मिला तोहफा

IPL 2021: हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान फैन ने रोहित शर्मा से मांगी भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच की टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget