एक्सप्लोरर

Watch: मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए डेविड वॉर्नर, लेकिन फिर...

DC vs GT Viral Video: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला जारी है. वहीं, इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

IPL 2023 Viral Video: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. बहरहाल, इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए, लेकिन ना बेल्स गिरी और ना ही लाइट चली. जिसके बाद अंपायर ने डेविड वार्नर को नॉटआउट करार दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर आउट होने से बाल-बाल बचे. वहीं, इस दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी रिव्यू लेने के बारे में सोचते रहे, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया. दरअसल, उस वक्त विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के अलावा गुजरात टाइटंस के बाकी खिलाड़ियों को लग रहा था कि गेंद डेविड वार्नर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास पहुंची, लेकिन रिप्ले में साफ हो गया कि गेंद डेविड वार्नर के बल्ले से नहीं लगी थी, बल्कि गेंद विकेट को छूकर गई थी. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सस्ते में पवैलियन लौटे दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

वहीं, इस मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के लिए सरफराज खान और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं. जबकि डेविड वार्नर के अलावा पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिली रूसो और अभिषेक पोरेल पवैलियन लौट चुके हैं. अब तक गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके हैं. जबकि राशिद खान को 1 कामयाबी मिली है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत, फोटो हुआ वायरल, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget