एक्सप्लोरर

Watch: डेरिल मिचेल ने पूरे कर लिए दो रन, धोनी क्रीज़ से भी नहीं हिले; चेन्नई-पंजाब मैच में हुआ गज़ब ड्रामा

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी रन लेने से मना कर रहे हैं, जब दूसरी एंड पर डेरिल मिचेल मौजूद हैं.

MS Dhoni And Daryl Mitchell: आईपीएल 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तब गज़ब ड्रामा देखने को मिला, जब एमएस धोनी बैटिंग कर रहे थे और डेरिल मिचेल नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे. धोनी ने शॉट खेला और गेंद को दूर जाता देख डेरिल मिचेल रन के लिए भागे. लेकिन, धोनी इस दौरान अपनी क्रीज़ से भी नहीं हिले. मिचेल ने तो मानिए दो रन पूरे कर लिए थे. 

यह ड्रामा चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान आखिरी ओवर में देखने को मिला. धोनी पारी के 18वें ओवर में बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे थे. लेकिन यह रन न लेने वाला वाक़या 20वें ओवर में हुआ. उससे पहले 19वें ओवर में डेरिल मिचेल बैटिंग के लिए उतरे थे, जब मोईन अली आउट हुए थे. तो आइए जानते हैं कि आखिरी क्या है पूरा माजरा. 

हुआ दरअसल कुछ यूं, पारी का 20वां ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने तीसरी गेंद एमएस धोनी को फेंकी, जो लो फुलटॉस रही. धोनी ने गेंद को डीप कवर्स की तरफ खेला. गेंद को दूर जाता देख नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद डेरिल मिचेल रन के लिए भाग लिए, लेकिन धोनी उन्हें मना करते रहे. मिचेल बैटिंग क्रीज़ तक पहुंच गए, लेकिन धोनी ने उन्हें वहां से वापस भेज दिया और फिर वह दोबारा नान स्ट्राइकर एंड की तरफ भागे. इस तरह मिचेल ने 2 रन पूरे कर लिए थे, लेकिन धोनी अपनी क्रीज़ से भी नहीं हिले. 

ऐसा रहा मैच का हाल 

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 162/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 62 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर आसानी से जीत दर्ज कर ली. 

 

ये भी पढ़ें...

T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने अब तक खेले हैं सभी 8 टी20 वर्ल्ड कप, लगातार 9वां एडीशन खेलने वाले बनेंगे पहले भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget