एक्सप्लोरर

CSK vs DC: रैना की वापसी से सीएसके के मध्यक्रम को मिलेगी मजबूती, DC के खिलाफ ये हो सकती है Playing 11

आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी लचर रहा था. टीम लीग के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. हालांकि, इस बार टीम में कई बदलाव हुए हैं और चेन्नई एक बार फिर टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन को तैयार है.

आज आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी. अनुभवी कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को भुलाकर एक बार फिर इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम करना चाहेगी.

रैना की वापसी के साथ साथ मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम और चेतेश्वर पुजारा के जुड़ने से सीएसके के पास प्लेइंग 11 चुनने के कई बेहतर विकल्प मौजूद हैं. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, फाफ डू प्लेसिस और अंबाती रायडू का अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है. युवा बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2020 के छह मैचो में 200 से ज्यादा रन बनाकर अपनी प्रतिभा का नमूना दुनिया के सामने पेश किया थासैम करन ने भी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के साथ साथ गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया था. इस साल भी इन दोनों के कंधों पर चेन्नई की टीम दारोमदार रहेगा.

गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस कर सकते हैं ओपनिंग

आज के मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डू प्लेसिस सीएसके के लिए ओपनिंग कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर पिछला आईपीएल मिस करने वाले सुरेश रैना खेल सकते हैं. चौथे और पांचवें नंबर पर अंबाती रायडू और एमएस धोनी का खेलना लगभग तय है. इसके बाद सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, मोईन अली और रविंद्र जडेजा होंगे. मोईन अली और जडेजा शानदार ऑलराउंडर हैं और इनसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही में टीम को गहराई मिलेगी.

शार्दुल और चहर पर रहेगी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी  

तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर के कंधो पर रह सकती है. इसके अलावा कर्रन की स्विंग और ड्वेन ब्रावो की डेथ ओवरों में गेंदबाजी सीएसके का  मजबूत पक्ष साबित हो सकता है. वहीं स्पिन विभाग की कमान मोईन और जडेजा के हाथों में रहेगी.

ये हो सकती है सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन-

ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोईन अली, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर.

यह भी पढ़ें 

CSK vs DC: आईपीएल में फिर से दबदबा कायम करना चाहेगी धोनी की टीम, इन बातों पर रहेगा दारोमदार

IPL 2021: मैक्सवेल ने वापसी का श्रेय कोहली को दिया, बताया कैसे आसान हो गया था उनका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget