एक्सप्लोरर

CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 209 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके डेवोन कॉनवे

आईपीएल 2022 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की टीम ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया है.

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार को आईपीएल 2022 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई की टीम ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया है. चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208  रन बनाए हैं. चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों पर 87 रन बनाए. 

चेन्नई ने धमाकेदार शुरुआत 

इससे पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई ने शानदार शुरुआत की. टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और डिवॉन कॉनवे ने इस सीजन में दूसरी बार शतकीय साझेदारी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े. इस साझेदारी में डिवॉन कॉनवे काफी ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया.  वहीं, गायकवाड़ उनका पूरा सपोर्ट कर रहे थे. खतरनाक होती इस साझेदारी को नॉर्टजे ने तोड़ा. उन्होंने गायकवाड़ 41 रन पर आउट किया. उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. 

 

डिवॉन कॉनवे ने दिखाया दम 

उनके आउट होने के बाद चेन्नई ने पिंच हिटर के रूप में शिवम दुबे को भेजा.  हालांकि इसके बाद भी उन्होंने तेज़ी से रन बनाना जारी रखा. शिवम दुबे और डिवॉन कॉनवे ने 59 रन की साझेदारी की. डिवॉन कॉनवे इस मैच में शतक बनाने से चुक गए. उन्हें 49 गेंदों में 87 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के लगाए. डिवॉन कॉनवे के आउट होने के बाद शिवम दुबे भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और 17 गेंदों में 32 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद तेज़ी से रन बनाने की कोशिश में रायुडु (5), मोइन अली (9) जल्दी आउट हो गए. चेन्नई के लिए आखिर में धोनी ने तेज़ी से रन बनाए. उन्होंने 8 गेंदों में 21 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से चेन्नई ने 200 रन के स्कोर को पार किया. दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट नॉर्टजे ने लिए. उन्होंने 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.  

यह भी पढ़ें-

IPL में छठी बार गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली, इन गेंदबाजों ने पहली बॉल पर भेजा पवेलियन

SRH vs RCB: फिर टूटा फैंस का दिल! गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली, सामने आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget