एक्सप्लोरर

IPL 2020: यूएई के रवाना हुई चेन्नई, बेंगलोर और मुंबई की टीमें, एयरपोर्ट पर PPE किट में ढके नजर आए रोहित शर्मा

चेन्नई एयरपोर्ट पर सीएसके के खिलाड़ी अपने कप्तान धोनी के नेतृत्व में दुबई के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टीम की पीली जर्सी में दिखे और सभी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था.

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है और इसके लिए सभी 8 टीमें तैयार हैं. कुछ टीमों ने अब यूएई के लिए रवाना होना भी शुरू कर दिया है, जहां 19 सितंबर से लीग के 13वें सीजन की शुरुआत होगी. शुक्रवार 21 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम दुबई के लिए रवाना होती दिखी. इनके अलावा बेंगलोर और मुंबई की टीमें भी निकल चुकी हैं.

धोनी को देखने के बेताब दिखे फैन

चेन्नई एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अपने कप्तान के नेतृत्व में दुबई के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टीम की पीली जर्सी में दिखे और सभी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था.

वहीं, हमेशा से ही फैंस के बीच का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए काफी मशक्कत करते दिखे. इनमें एयरपोर्ट स्टाफ के लोग भी शामिल थे. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी एक साल से भी ज्यादा वक्त बाद क्रिकेट मैदान में वापसी करेंगे.

PPE किट में रोहित समेत मुंबई की टीम

वहीं सीएसके के अलावा मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम भी आज यूएई के लिए रवाना हो गई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल टर्मिनल से मुंबई की टीम एक खास चार्टर्ड प्लेन से यूएई की यात्रा पर निकली.

टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत ज्यादातर सदस्य एयरपोर्ट पर पूरी तरह से पीपीई किट में ढ़के नजर आए. रोहित के साथ उनकी पत्नी रितिका और बेटी समायरा भी मौजूद थीं.

इनके अलावा विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने भी आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत की ओर पहला कदम उठाया. टीम के सभी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूएई के लिए रवाना हुए.

सभी टीमों को यूएई पहुंचने पर दो हफ्तों के लिए क्वारंटीन रहना होगा और इस दौरान 6 दिन के भीतर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के 3 कोरोना टेस्ट किए जाएंगे, जिसके बाद ही बायो सिक्योर बबल में उन्हें जाने और ट्रेनिंग शुरू करने दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस ने बढ़ाई BCCI की चिंता, कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर खिलाड़ियों को चेताया

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने की सगाई, साथी खिलाड़ी और फैन्स दे रहे बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget