एक्सप्लोरर

CSK फैन ने कर दी भारत विरोधी हरकत? विदेशी अंपायर ने शेयर कर दिया वीडियो; मच गया बवाल

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में मृत लोगों के प्रति MI vs SRH मैच में सभी लोगों ने खड़े होकर शोक प्रकट किया था, लेकिन एक व्यक्ति के खड़े ना होने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Tribute Pahalgam Attack Victims: 22 अप्रैल की तारीख, जिसे भारतवर्ष हमेशा याद रखेगा. इसी दिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. उससे अगले दिन यानी 23 अप्रैल को IPL 2025 में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शोक प्रकट करने के लिए मुंबई-हैदराबाद मैच के लिए कुछ अहम घोषणाएं की थीं. दरअसल मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले मैदान में मौजूद सभी लोगों ने 60 सेकंड तक खड़े होकर मृत लोगों के प्रति शोक प्रकट किया था, मगर एक फैन बैठा रहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दिग्गज अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. यह मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस बीच सब लोग खड़े हुए थे, लेकिन CSK की जर्सी पहने हुए एक फैन बैठा रहा. रिचर्ड केटलबोरो ने कैप्शन में लिखा, "पहलगाम हमले के विरोध में सभी लोग एकजुटता से खड़े हैं, लेकिन एक फैन ने ऐसा नहीं किया. CSK के फैंस ही ऐसा क्यों करते हैं, मैं इसका जवाब जानना चाहता हूं."

भड़क उठे फैंस

चेन्नई सुपर किंग्स, IPL इतिहास में सबसे बड़े फैनबेस वाली टीमों में से एक है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर CSK के कई सारे फैंस भड़क उठे हैं. एक फैन ने कहा कि सब लोग कोई खेलभावना नहीं बल्कि देशभक्ति और एकजुटता दिखाने के लिए खड़े हुए थे. उसे भी जरूर खड़ा होना चाहिए था. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि वो हमेशा से CSK का फैन रहा है, लेकिन आज वह शर्मसार हो गया है. उसने यह तक कि कह दिया कि वो किसी भी टीम को सपोर्ट करेगा, लेकिन अब कभी चेन्नई टीम को सपोर्ट नहीं करेगा.

मुंबई-हैदराबाद मैच की बात करें तो उसमें SRH की टीम ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए थे. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में ही 7 विकेट शेष रहते इस मुकाबले को जीत लिया था. हैदराबाद टीम के लिए अब प्लेऑफ की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 में बेंगलुरु और राजस्थान के बीच मैच आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live
Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर आया निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन का पहला रिएक्शन, तारिक रहमान को दिए ये सुझाव
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर आया तसलीमा नसरीन का पहला रिएक्शन, तारिक रहमान को दिए ये सुझाव
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना... वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना... वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
Embed widget