एक्सप्लोरर

एमएस धोनी ने KKR के कोच को बताया 'धोखेबाज', चंद सेकंडों में पुरानी दोस्ती हुई तार-तार? देखें वीडियो

MS Dhoni CSK Captain: एमएस धोनी 11 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले हैं. उससे पहले उनका एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है.

MS Dhoni Dwayne Bravo Traitor: IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का 25वां मैच खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है. इस मुकाबले से पूर्व एमएस धोनी की मुलाकात अपने एक पुराने दोस्त से हुई, जिसे उन्होंने 'धोखेबाज' कहकर संबोधित किया है. दरअसल चेपॉक स्टेडियम में धोनी बैटिंग का अभ्यास कर रहे थे, तभी ड्वेन ब्रावो उनसे मिलने आ पहुंचे. बता दें कि ब्रावो IPL 2024 तक गेंदबाजी कोच के रूप में CSK के साथ जुड़े हुए थे. वहीं 2025 सीजन के लिए KKR ने उन्हें अपना मेंटॉर बनाया है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है. जैसे ही धोनी ने ड्वेन ब्रावो को देखा उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "धोखेबाज आ गया." दूसरी ओर ब्रावो ने पहले रवींद्र जडेजा को गले लगाया और उसके बाद धोनी से हाथ मिलाया. फैंस ने भी कमेन्ट सेक्शन में इस घटना पर खूब मजे लिए. एक फैन ने कहा कि धोनी और ब्रावो चाहे अलग-अलग टीम से जुड़े हों, लेकिन उनका दोस्ताना अब भी बहुत गहरा है.

KKR के खिलाफ कप्तानी करेंगे एमएस धोनी

एमएस धोनी को IPL में आखिरी बार साल 2023 में कप्तानी करते देखा गया था. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीता था. उसके बाद टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में आ गई थी. IPL 2025 में भी अभी तक गायकवाड़ ही CSK की कप्तानी कर रहे थे, दुर्भाग्यवश उन्हें कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है.

गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में एमएस धोनी आज यानी KKR के खिलाफ मैच में कप्तानी के रोल में वापस आने वाले हैं. बताते चलें कि CSK की IPL 2025 में शुरुआत बहुत खराब रही है, टीम पहला मुकाबला जीतने के बाद लगातार 4 हार झेल चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स अभी सिर्फ 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली को कमाई में घाटा! 110 करोड़ जाने से जेब खाली; IPL 2025 के बीच आई चौंकाने वाली खबर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget