एक्सप्लोरर

IPL का विवादों से भी रहा है नाता, ये हैं वो कॉन्ट्रोवर्सी जिसने लीग को हिलाकर रख दिया

2008 में अपनी स्थापना के बाद से सबको हिला कर रख दिया. इन वर्षों में, कई ऐसे मौके आए हैं, जिसने क्रिकेट के महोत्सव को भंग करने की कोशिश की है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में रोमांचक क्रिकेट के बीच कई जबर्दस्त विवाद हुए हैं, जिसने 2008 में अपनी स्थापना के बाद से सबको हिला कर रख दिया. इन वर्षों में, कई ऐसे मौके आए हैं, जिसने क्रिकेट के महोत्सव को भंग करने की कोशिश की है. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड से लेकर अश्विन की मांकड़ विवाद तक, श्रीसंत के थप्पड़-गेट और शाहरुख खान के वानखेड़े प्रतिबंध तक, भारत की मेगा लीग ने यह सब देखा है. जब आईपीएल क्रिकेट विवादों से घिर गया था, अब हम उन यादों फिर से ताजा करने जा रहे हैं.

2008: हरभजन-श्रीसंत थप्पड़-गेट

आईपीएल के पहले संस्करण में, तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब के श्रीसंत को हरभजन सिंह ने थप्पड़ मारा था, जो उस समय मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. प्रेजेंटेशन सेरेमनी से पहले पेसर को टीवी पर मैदान पर रोते हुए देखा गया था. जांच के बाद, हरभजन को शेष टूर्नामेंट से प्रतिबंधित कर दिया गया और आईपीएल ने स्पिनर को दोषी पाए जाने के बाद उनका वेतन लेने से रोक दिया. बीसीसीआई ने भज्जी पर पांच वनडे का प्रतिबंध भी लगाया था.

2010: ललित मोदी बर्खास्त

ललित मोदी आईपीएल के पहले अध्यक्ष और आयुक्त थे, जिन्हें आईपीएल लीग के शुरू करने के पीछे दिमाग माना जाता था. उन्हें कथित तौर पर कदाचार, अनुशासनहीनता और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप के बाद बर्खास्त कर दिया गया था. बीसीसीआई ने एक जांच शुरू की और उन्हें सभी आरोपों के लिए दोषी पाया. 2013 में उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि, ललित मोदी ने आरोपों से इनकार किया और वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जांच शुरू करने से कुछ समय पहले लंदन भाग गए.

2012: शाहरुख खान को वानखेड़े से बैन किया गया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं, उनको मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने आईपीएल मैच के बाद अपने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख की एक गार्ड से बहस हो गई और उन्होंने कथित तौर पर उन्हें गालियां दीं.

2013: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में जब दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार किया तो पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया. इस बीच, इसी तरह के एक मामले में, मुंबई पुलिस ने विंदू दारा सिंह और सीएसके के मालिक के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और अब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन को सट्टेबाजी और सट्टेबाजों के साथ संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 2015 में, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल के लिए निलंबित कर दिया. दोनों टीम 2018 में प्रतियोगिता में लौट आए.

2019: अश्विन की 'मांकडिंग' कांड

लीग का 12वां सीजन 'मांकडिंग' विवाद से छाया हुआ था, जब पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के जोस बटलर को रन आउट किया, जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे. बटलर के आउट होने से 'खेल की भावना' पर बहस छिड़ गई और क्रिकेट की दुनिया दो भागों बंट गई. हालांकि नियम अश्विन के पक्ष में थे. पूरे विवाद के बावजूद, बीसीसीआई की प्रशंसा की जानी चाहिए क्योंकि यह दुनियाभर के सभी प्रशंसकों को नॉन-स्टॉप क्रिकेट देने में कामयाब रहा है. यहां तक कि जब कोविड-19 महामारी के कारण अधिकांश खेल आयोजनों को निलंबित कर दिया गया था, तब भी भारतीय बोर्ड झुका नहीं था और सुनिश्चित करता था कि शो जारी रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें –

चंद सेकेंड में बर्फ में बदल गया पानी का बुलबला, आंखों को सुकून दे रहा वायरल वीडियो

समुद्र में तुफानी लहरों के बीच दिखाई दिया खतरों का खिलाड़ी, देखें हैरान करने वाला Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget