एक्सप्लोरर

IPL के यूएई में आयोजन के लिए BCCI ने सरकार से मंजूरी मिलने का दावा किया

कोरोना वायरस की वजह से इस साल आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में हो रहा है.

IPL 2020: भारतीय क्रिकेट बोर्ड को केंद्र सरकार से इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के संयुक्त अरब अमीरात में आयोजन के लिए मंजूरी मिल गई है. सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कोविड-19 जांच प्रोटोकॉल और क्वारंटीन करने की अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि लिखित में मंजूरी अगले कुछ दिनों में कभी भी मिल सकती है. शीर्ष सूत्र ने कहा, ''हमें सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गयी है और लिखित में मंजूरी कभी भी मिल जायेगी.''

ज्यादातर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई के आदेश के अनुसार 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होंगी. चेन्नई सुपरकिंग्स 22 अगस्त को रवाना होने के लिये तैयार है. मुंबई इंडियंस ने अपने भारतीय खिलाड़ियों को अपने बेस पर क्वारंटीन रखा है.

कुछ फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के लिये उनके संबंधित शहरों में कोविड-19 टेस्ट का इंतजाम कर रही हैं. इसके बाद खिलाड़ी यूएई जाने के लिये अपने प्रस्थान बेस दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर पहुंचेंगे.

फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ''अगर खिलाड़ियों का पीसीआर टेस्ट हो जायेगा और इसकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी तो यह अच्छा होगा. इससे वे 24 घंटे के अंतर पर दो परीक्षण करा सकते हैं जैसा कि यूएई रवाना होने से पहले बीसीसीआई के एसओप में जिक्र किया गया है.''

उन्होंने कहा, ''दो टेस्ट जरूरी हैं. ज्यादातर फ्रेंचाइजी भारत से रवाना होने से पहले कम से कम चार टेस्ट करवाएंगी.'' खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस शर्त पर अपने परिवार को ले जाने की अनुमति दी गयी वे बायो-बबल में ही रहें. हालांकि पता चला है कि टीम में कुछ खिलाड़ी कड़े पृथकवास प्रोटोकॉल में जाने के पक्ष में नहीं हैं.

धमकियों के बाद पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने डिलीट किया श्रीराम की फोटो वाला यह ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget