एक्सप्लोरर

धमकियों के बाद पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने डिलीट किया श्रीराम की फोटो वाला यह ट्वीट

दानिश कनेरिया को श्रीराम के फोटो वाला ट्वीट करने के बाद से ही लगातार धमकियां मिल रही थीं.

अयोध्या में 5 अगस्त को हुए भूमि पूजन को ऐतिहासिक करार देने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया को अपना एक ट्वीट धमकियों की वजह से डिलीट करना पड़ा है. पाकिस्तान के लिए खेलने वाले हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने टाइम्स स्क्वायर पर श्रीराम की फोटो को 5 अगस्त को ट्वीट किया था. इस ट्वीट के बाद से ही फैंस ने कनेरिया को सुरक्षित रहने की हिदायत भी दी थी.

कनेरिया के ट्विटर हैंडल पर अब टाइम्स स्क्वायर पर श्रीराम की फोटो वाला ट्वीट मौजूद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकियों की वजह से ही कनेरिया ने यह कदम उठाया है. हालांकि श्रीराम को लेकर किए गए उनके दो और ट्वीट टाइमलाइन पर मौजूद है. ये दोनों ट्वीट पर कनेरिया ने 5 अगस्त को ही किए थे.

कनेरिया ने टाइम्स स्क्वायर की फोटो को quote करते हुए 5 अगस्त को हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन बताया था. कनेरिया ने अपने दूसरे ट्वीट में श्रीराम के चरित्र को अपना आदर्श बताया है. इसके साथ ही कनेरिया ने ट्वीट में जय श्री राम का नारा भी लिखा.

फैंस से सुरक्षा को लेकर हिदायत मिलने के बाद कनेरिया ने कहा था कि उनकी भावनाओं से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. कनेरिया का कहना था कि श्रीराम की जिंदगी हमें एकता के साथ जीने की प्रेरणा देती है.

बता दें कि कई मौकों पर कनेरिया हिंदू होने की वजह से पाकिस्तान की टीम में भेदभाव का आरोप भी लगा चुके हैं. 2012 में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में तार जुड़े होने की वजह से कनेरिया आजीवन बैन का सामना कर रहे हैं.

पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने कहा- भगवान राम हमारे लिए आदर्श, भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 'जय श्री राम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget