एक्सप्लोरर

IPL 2022: खेल को रोमांचक बना देते हैं ऋषभ पंत, जानिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की सहायक कोच ने क्यों की तारीफ

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच अजीत अगरकर और शेन वॉटसन ने कप्तान ऋषभ पंत की तारीफ की है. उन्होंने पंत की कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ ने बताया कि कैसे कप्तान ऋषभ पंत एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में विकसित हो रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह खेल को अच्छी तरह से समझते हैं, जिससे उन्हें खेलते हुए देखना रोमांचक हो जाता है.

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच अजीत अगरकर ने कहा, "पंत मैच को बहुत अच्छी तरह से पढ़ते हैं जिसे आप अपने खेल को विकसित करने के तरीके और युवा खिलाड़ी के रूप में की गई प्रगति से देख सकते हैं. एक युवा खिलाड़ी के रूप में उन्होंने कम समय में जो प्रगति की है, वह उन्हें एक अच्छा लीडर बनाता है."

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा, "ऋषभ पंत जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, वह खेल को समझ लेते हैं, चाहे खेल की स्थिति कैसी भी हो. यह उस समय का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है."

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में दिल्ली ने ऋषभ की कप्तानी में अब तक तीन मैच खेले हैं. इस दौरान दिल्ली को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था. जबकि इसके बाद गुरुवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

अगर ऋषभ के बैटिंग परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो वह ठीक रहा है. वे पहले मैच महज एक रन के स्कोर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. पंत ने लखनऊ के खिलाफ 39 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: 21 साल के स्पिनर के आगे बेबस हुए डेविड वार्नर, लगातार तीन बार कर चुका है आउट

IPL 15: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने दिल्ली को हराया, बदोनी ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget