एक्सप्लोरर

IPL 15: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने दिल्ली को हराया, बदोनी ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

आईपीएल 15 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहद आसानी से जीत दर्ज कर ली है.

आईपीएल 15 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहद रोमांचक जीत दर्ज की. लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया है. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन क्विंटन डिकॉक ने बनाए. उन्होंने  80  रन की पारी खेली.  

क्विंटन डिकॉक ने दिलाई जीत 

 

दिल्ली द्वारा दिए 150 रन के स्कोर का पीछा करते हुए लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की. इस दौरान राहुल और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को कुलदीप ने तोड़ा. उन्होंने राहुल को 24 रन पर आउट किया. उनके आउट होने के आड़ एविन लुईस भी कुछ ख़ास नही कर सके और 5 रन पर आउट हो गए. 

उनके आउट होने के बाद क्विंटन डिकॉक ने पारी को संभाला. इस दौरान उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी की. इस पारी में वो आईपीएल में रन बनाने में सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए. क्विंटन डिकॉक ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.  अंत में आयुष ने श्रीफ 3 गेंद में 10 रन बना कर टीम को जीत दिला दी. 

 

शॉ ने खेली तूफानी पारी

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के तूफानी अर्धशतक के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करके दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुरुवार को यहां तीन विकेट पर 149 रन ही बनाने दिये. शॉ ने 34 गेंदों पर 61 रन बनाये जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं. कप्तान ऋषभ पंत (36 गेंदों पर नाबाद 39 रन, तीन चौके, दो छक्के) और सरफराज खान (28 गेंदों पर नाबाद 36, तीन चौके) ने चौथे विकेट के लिये 75 रन की अटूट साझेदारी की लेकिन वे अपनी ख्याति के अनुरूप खुलकर नहीं खेल पाये. लखनऊ की तरफ से लेग स्पिनर रबि बिश्नोई ने 22 रन देकर दो विकेट लिये. जैसन होल्डर (चार ओवर में 30 रन) और आवेश खान (तीन ओवर में 32 रन) ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 19 रन दिये. लखनऊ के स्पिनरों बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम (23 रन देकर एक) और क्रुणाल पंड्या (दो ओवर में 12 रन) ने 10 ओवरों में केवल 57 रन दिये और तीन विकेट लिये. 

 

पारी के शुरू में सभी की निगाह डेविड वार्नर पर लगी थी जो नौ साल बाद दिल्ली की टीम में वापसी कर रहे थे लेकिन वह शॉ थे जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ लेकिन कौशल से परिपूर्ण बल्लेबाजी से प्रभावित किया. गौतम पर दो चौकों से शुरुआत करने वाले शॉ ने होल्डर पर मिडविकेट पर खूबसूरत छक्का लगाकर उनकी लाइन व लेंथ बिगाड़ी तथा आवेश खान का स्वागत लगातार तीन चौकों से किया. वार्नर का बल्ला मूक बना था लेकिन शॉ की बदौलत दिल्ली पावरप्ले में 52 रन बनाने में सफल रहा. इसमें वार्नर का योगदान केवल तीन रन था. शॉ ने 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद गौतम पर छक्का और चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे. 

 

दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 67 रन से जल्द ही तीन विकेट पर 74 रन हो गया. वार्नर 12 गेंदों पर केवल चार रन बना पाये और बिश्नोई की गेंद पर शार्ट थर्डमैन पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटे. इस लेग स्पिनर ने इसके बाद गुगली पर रोवमैन पावेल (10 गेंदों पर तीन रन) की गिल्लियां बिखेरी. लखनऊ के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधे रखा. आलम यह था कि ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज ने एक समय 19 गेंदों पर केवल आठ रन बनाये थे. उन्होंने 20वीं गेंद का सामना करके पहला चौका लगाया. और फिर अगले ओवर में एंड्रयू टाई पर दो गगनदायी छक्के लगाये, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में केवल एक चौका लगा. 

(इनपुट: एजेंसी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget