एक्सप्लोरर

IPL 2020: Vivo की आईपीएल से छुट्टी पर बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी से कहा- घबराने की कोई बात नहीं है

IPL 2020: चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच वीवो को टाइटल स्पॉन्सर बनाए रखने पर बीसीसीआई को गुस्से का सामना करना पड़ रहा था.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर दिखाई नहीं देगा. भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद की वजह से वीवो को इस साल टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर हटा दिया गया है. बीसीसीआई ने हालांकि सभी फ्रेंचाइजी को भरोसा दिलाया है कि यह घबराने की बात नहीं है. इसके साथ ही बीसीसीआई ने नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश भी शुरू कर दी है.

रविवार को हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में वीवो को बतौर टाइटल स्पॉन्सर बरकरार रखा गया था. इसके बाद पूरे देश में बोर्ड के फैसले का विरोध देखने को मिला. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वीवो को टाइटल स्पॉन्सर बनाए रखने की वजह से बायकॉट आईपीएल जैसे अभियान भी देखने को मिल रहे थे.

मामले से संबंध रखने वाले एक बीसीसीआई सूत्र ने कहा है कि स्थिति में हुए बदलाव से अगर किसी को वित्तीय संकट लगता भी है तो घबराने से हल नहीं निकलेगा. फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मालिक के पास इस संबंध में एक फोन आया था.

अगले साल हो सकती है वीवो की वापसी

फ्रेंचाइजी को टाइटल स्पॉन्सर वीवो से एक सीजन के लिए 20 करोड़ रुपये मिलते हैं. नए स्पॉन्सर के आने के बाद इस पर क्या स्थिति होगी उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. फ्रेंचाइजी को पहली ही इस सीजन में मैदान पर दर्शक नहीं होने की वजह से नुकसान का डर सता रहा है. लेकिन बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि इस वक्त सिर्फ आईपीएल का सफल आयोजन ही एकमात्र प्राथमिकता है.

वैसे माना जा रहा है कि टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर वीवो की वापसी अगले साल होना तय है. वीवो के पास 2023 तक का करार है. इस साल पीछे हटने की वजह से वीवो का कॉन्ट्रैक्ट बाद में एक साल आगे बढ़ाया जा सकता है. लेकिन यह सारी स्थिति भारत और चीन के रिश्तों में तनाव कम होने पर ही निर्भर करेगी.

चीन को एक और बड़ा झटका, इस साल IPL में VIVO स्पॉन्सर नहीं होगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget