एक्सप्लोरर

IPL 2024: CSK के इन युवा सितारों पर रहेगी सबकी नजर, फैला सकते हैं सनसनी

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए कई युवा सितारों को अपने साथ जोड़ा है. यहां जानिए उन युवा खिलाड़ियों के बारे में जो इस बार सनसनी फैला सकते हैं.

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में यह देखने योग्य बात रही कि कई युवा खिलाड़ियों पर टीमों ने बोली लगाई थी. 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी आगामी सीजन के लिए कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. टीम के पास पहले ही अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायक्वाड़ और डेवोन कॉनवे के रूप में धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे, लेकिन अब इस फेहरिस्त में कई नए और युवा प्लेयर्स भी जुड़ गए हैं. आइए जानते हैं CSK के उन युवा सितारों के बारे में जो आईपीएल 2024 में सनसनी फैला सकते हैं.

1. रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र सबसे पहले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान सुर्खियों में आए थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए वर्ल्ड कप में 10 मैच खेले और 578 रन बनाए, जिनमें 3 शतकीय पारियां भी शामिल रहीं. आईपीएल 2024 के लिए CSK ने 24 वर्षीय रचिन को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा है. रविंद्र अभी तक अपने टेस्ट करियर में 6 मैच खेलकर 433 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी ले चुके हैं. वहीं 25 वनडे मैचों में उन्होंने 820 रन बनाने के अलावा 18 विकेट भी चटकाए हैं. रविंद्र का यही ऑल-राउंड प्रदर्शन उन्हें आईपीएल 2024 में CSK का स्टार खिलाड़ी बना सकता है.

2. समीर रिज़वी

समीर रिज़वी आईपीएल 2024 के ऑक्शन में ऐसे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीद कर सबको भौंचक्का कर दिया था. समीर कुछ महीने पहले हुई सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-2024 में यूपी के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करने के कारण चर्चाओं में आए थे. वो टूर्नामेंट में यूपी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. समीर ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 69.25 की औसत से 277 रन बनाए थे. इसके अलावा वो UP टी20 लीग में भी अच्छा कर चुके हैं, जहां उनके बल्ले से 10 मैचों में 455 रन निकले थे. अब CSK को भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

3. अवनीश राव अरावेली

अवनीश राव अरावेली को CSK ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है. अवनीश अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. मगर इससे पहले जूनियर लेवल क्रिकेट में खेली गई 183 रन की पारी के कारण उन्होंने सबका ध्यान खींचा था. अवनीश एक विकेटकीपर हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: LSG का हो सकता है बेड़ा गर्क, केएल राहुल की टीम पर आई भयंकर मुसीबत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद की करिश्माई वापसी, शिवांग कुमार ने झटका तीसरा विकेट; कूपर कोनोली भी लौटे पवेलियन
LIVE: हैदराबाद की करिश्माई वापसी, शिवांग कुमार ने झटका तीसरा विकेट; कूपर कोनोली भी लौटे पवेलियन
IPL 2026 CSK vs DC Live Score: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को पहली जीत की तलाश, दिल्ली से मुकाबला; पढ़ें पल-पल का अपडेट 
LIVE: लगातार तीन हार के बाद चेन्नई को पहली जीत की तलाश, दिल्ली से मुकाबला; पढ़ें पल-पल का अपडेट
बांग्लादेश क्रिकेट की बदली 'सत्ता' तो खुशी से झूम उठे मोहम्मद नबी, 3 लाइन के मैसेज में छिपा बड़ा राज
बांग्लादेश क्रिकेट की बदली 'सत्ता' तो खुशी से झूम उठे नबी, 3 लाइन के मैसेज में छिपा बड़ा राज
13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम
13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: UP में 2.89 करोड़ मतदाताओं का सफाया! 13.21% वोटर्स कम होने से कितने बदलेंगे नतीजे; जानें SIR की अहम बातें
UP में 2.89 करोड़ मतदाताओं का सफाया! 13.21% वोटर्स कम होने से कितने बदलेंगे नतीजे? अहम बातें
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा- कांग्रेस गठबंधन होगा या नहीं? जयपुर में अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा हिंट!
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा- कांग्रेस गठबंधन होगा या नहीं? जयपुर में अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा हिंट!
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
Esophageal Cancer: बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
Embed widget