एक्सप्लोरर

IPL 2024: LSG का हो सकता है बेड़ा गर्क, केएल राहुल की टीम पर आई भयंकर मुसीबत

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आगामी आईपीएल में मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही हैं. जानिए किस कारण केएल राहुल की टीम का बेड़ा गर्क हो सकता है.

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 में पहली बार आईपीएल में एंट्री ली थी. उसके बाद यह टीम दोनों बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन ट्रॉफी उठाने में नाकाम रही है. पिछले सीजन राहुल चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वो सभी मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब आईपीएल 2024 की बात की जाए तो लखनऊ की टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, जिससे उनके बेहतर प्रदर्शन करने की संभावनाएं पहले से फीकी पड़ने लगी हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ीं

खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2024 में बल्लेबाजी की बात की जाए तो उसमें विदेशी खिलाड़ियों की भरमार है. मगर समस्या यह है कि कोई टीम किसी मैच में 4 ही विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लखनऊ के पास कप्तान केएल राहुल के अलावा ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो बैटिंग में जिम्मेदारी उठा सकते हैं.

दीपक हुड्डा की बात करें तो पिछला सीजन उनके लिए बहुत बेकार साबित हुआ, जहां वो 12 मैचों में केवल 84 रन बना पाए थे. टीम के पास आयुष बदोनी, प्रेरक मांकड़ और कृणाल पांड्या समेत कई प्रतिभावान भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन विशेष रूप से जब भारतीय बल्लेबाजों की बात आती है तो इस मामले में लखनऊ की टीम बहुत फिसड्डी प्रतीत हो रही है. इस बीच देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़कर एलएसजी को जॉइन किया है, लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने पिछले सीजन 11 मैचों में 261 रन बनाए थे.

हालांकि टीम के पास क्विंटन डी कॉक, काइल मायर्स, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस के रूप में तेज खेलने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं, लेकिन इन सभी को एक ही मैच में खिलाया जाना लगभग असंभव प्रतीत हो रहा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो भारतीय बल्लेबाजी इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की कमजोर कड़ी साबित हो सकती है क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों में उनके पास कोई मैच विनिंग बल्लेबाज नहीं है.

यह भी पढ़ें:

PSL 2024: बाबर आजम का डर के मारे हाल बेहाल, कैमरे को देख हुई सिट्टी-पिट्टी गुम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget