एक्सप्लोरर

आईपीएल सीजन 12: बैंगलोर ने लगाया जीत का 'चौका', पंजाब को दी 17 रनों से मात

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 185 रन पर रोक दिया. बैंगलोर से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को 3.2 ओवर में 42 रन के स्कोर पर क्रिस गेल (23) के रूप में पहला झटका लगा.

बेंगलुरू: अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें सीजन के मैच में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रनों से हरा दिया.

11 मैचों में चौथी जीत

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 185 रन पर रोक दिया. बैंगलोर की 11 मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. बैंगलोर के अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, पंजाब को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 10 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.

कोहली की सेना ने दिया था 203 रनों का लक्ष्य

बैंगलोर से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को 3.2 ओवर में 42 रन के स्कोर पर क्रिस गेल (23) के रूप में पहला झटका लगा. गेल ने 10 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगााया. गेल के आउट होने के बाद लोकेश राहुल (42) ने मयंक अग्रवाल (35) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े. मयंक 102 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में और राहुल टीम के 105 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.

पंजाब को अंतिम 12 गेंदों पर जीत के लिए 30 रन बनाने थे और टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद सात विकेट पर 185 रन ही बना सकी. पंजाब ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 18 रन बनाए और पांच विकेट भी गंवाए, जो उसकी हार का सबसे बड़ा कारण रहा. बैंगलोर की ओर से उमेश यादव ने तीन, नवदीप सैनी ने दो और मार्कस स्टोयनिस तथा मोइन अली ने एक-एक विकेट लिया.  टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को पहला झटका 3.1 ओवर में 35 के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली (13) के रूप में लगा. इसके बाद डिविलियर्स ने पार्थिव पटेल (43) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े.

हालांकि फिर टीम ने 71 के स्कोर पर पटेल को, 76 के स्कोर पर मोइन अली (4) और 81 के स्कोर पर अक्षदीप नाथ (3) के विकेट खो दिए. रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसती जा रही बैंगलोर को डिविलियर्स और स्टोयनिस ने पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों पर 121 रन की अविजित साझेदारी कर चार विकेट पर 202 रन के एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

बैंगलोर ने अंतिम तीन ओवरों में 64 रन बटोरे. डिविलियर्स ने 44 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए. उनका इस सीजन में यह पांचवां अर्धशतक है. स्टोयनिस ने 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, कप्तान रविचंद्रन अश्विन और हार्डस विलजोएन ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: हरविंदर सिंह-विजय सुंडी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराया
LIVE: हरविंदर सिंह-विजय सुंडी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को हराया
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की फुल लिस्ट, जानें टोटल कितने भारतीय

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget