एक्सप्लोरर

IPL 2020 MI Vs RR Highlights: फॉर्म में वापस लौटे बुमराह, स्मिथ-संजू फिर से रहे नाकाम

IPL 2020 MI Vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने चार विकेट लिए. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को चार विकेट के मात देकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की.

IPL 2020 MI Vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने शानदार खेल को जारी रखा है. मंगलवार रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से मात दी. यह राजस्थान रॉयल्स की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (नाबाद 79 रन, 47 गेंद, 11 चौके, 2 छक्के) की मदद से 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान 18.1 ओवरों में 136 रनों पर ऑल आउट हो गई.

मुंबई की अच्छी शुरुआत

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी. मुंबई की सलामी जोड़ी क्विंटन डी कॉक (23) और रोहित शर्मा (35) ने मुंबई को ठोस शुरुआत दी और 49 रन बनाए. इस मैच से आईपीएल में पदार्पण कर रहे अंडर-19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने डी कॉक को आउट कर अपना पहला विकेट लिया और रोहित को अकेला छोड़ दिया.

रोहित 35 रन बनाने के बाद लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल के हाथों आउट हो गए. इन फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में खाता नहीं खोल पाए. रोहित के बाद अगली गेंद पर गोपाल ने ईशान को आउट किया.

लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिरने से मुंबई की टीम मुश्किल में फंसती नज़र आ रही थी. इसके बाद सूर्याकुमार यादव ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मंबुई की पारी को एक छोर से संभाले रखा. हार्दिक पांड्या (30 रन, 19 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) सूर्यकुमार के साथ अंत तक खड़े रहे और 76 रन जोड़े.

इसके बाद तो सूर्यकुमार और हार्दिक ने दोनों छोरों से रन बनाए. सूर्यकुमार ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. इस बीच टॉम कुरैन ने अपनी ही गेंद पर हार्दिक का कैच छोड़ा जिसका फायदा पांड्या ने भरपूर तरह से उठाया. अंत में मुंबई की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाने में कामयाब रही.

स्मिथ-संजू का बल्ला नहीं चला

अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल बिना रन बनाए दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए. बोल्ट ने ही इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट किया. सैमसन भी खाता नहीं खोल पाए.

सैमसन से पहले कप्तान स्टीव स्मिथ (6) को बुमराह ने आउट कर दिया था. राजस्थान यहां से बेहद दबाव में थी और लगभग हर गेंद पर मुंबई को मौका मिल रहा था. यहां से राजस्थान को जीत दिलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से जोस बटलर पर आ गई थी. 10 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 63/4 था. राजस्थान को 10 ओवरों में 131 रनों की जरूरत थी.

बटलर को उनके देश के टॉम कुरैन (15) का थोड़ा साथ मिला. दोनों इंग्लिश खिलाड़ियों ने कोशिश की. इसी कोशिश में बटलर आउट हो गए. पोलार्ड ने उनका शानदार कैच लपका. पोलार्ड ने कुरैन को भी आउट किया और राजस्थान को हार की तरफ मोड़ दिया. बटलर ने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली.

अंत में जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए लेकिन वो टीम के हार के अंतर को कम करने वाले ही साबित हुए. मुंबई की इस जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह भी रहे जिन्होंने चार ओवरों में 20 रन देकर चार विकेट लिए.

IPL 2020: स्टीव स्मिथ को हार के बाद लगा तगड़ा झटका, चुकानी होगी भारी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget