एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: चौथे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे; टीम में बदलाव हुए

IND Vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. केएल राहुल चौथे टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे.

IND Vs ENG: रांची में 23 फरवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से केएल राहुल बाहर हो गए हैं. चोटिल होने की वजह से केएल राहुल चौथे टेस्ट का हिस्सा भी नहीं होंगे. इसके साथ ही बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को टीम से रिलीज कर दिया है. मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिला है. इससे साफ है कि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिलेंगे. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चौथे टेस्ट मैच को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है. बीसीसीआई ने कहा कि वर्क लोड मैनेज करने के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. जसप्रीत बुमराह टीम के साथ रांची नहीं गए हैं. जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मुकेश कुमार को टीम के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि यह साफ नहीं है कि टीम इंडिया रांची टेस्ट में 2 तेज गेंदबाजों के साथ खेलेगी या नहीं. 

प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव

केएल राहुल पहले टेस्ट के बाद ही चोटिल हो गए थे. चोटिल होने की वजह से राहुल दूसरे और तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए. तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल की स्थान पर देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था. पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और चौथे टेस्ट में उन्हें डेब्यू का मौका भी मिल सकता है.

रजत पाटिदार को चौथे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. दो टेस्ट में रजत पाटिदार कोई कमाल नहीं दिखा पाए और चार पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. वहीं सरफराज खान ने तीसरे टेस्ट में शानदार डेब्यू किया. सरफराज दोनों ही पारियों में अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. सरफराज को चौथे टेस्ट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. हालांकि टीम इंडिया रांची टेस्ट में स्पिनर्स के लिए मददगार पिच को देखते हुए सिर्फ एक ही तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget