एक्सप्लोरर

IPL 2021: मुथैया मुरलीधरन की अपोलो अस्पताल में हुई सफल एंजियोप्लास्टी, कल हुए थे अस्पताल में भर्ती

मुरलीधरन आईपीएल 2015 से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच हैं. उनके कार्यकाल के दौरान ही 2016 में हैदराबाद ने आईपीएल का खिताब जीता था. इसके अलावा वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे एडिशन में थिरुवल्लुर वीरंस के हेड कोच भी रहे थे.

श्रीलंका के महान स्पिनर और आईपीएल में सनराईजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच मुथैया मुरलीधरन की आज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सफल एंजियोप्लास्टी हुई. कल शाम उनकी तबीयत अचानक  बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें यहां जांच के लिए एडमिट कराया गया था. जांच के बाद उनके हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात सामने आयी थी. आज अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन करते हुए उनके हृदय की धमनी को खोलने के लिए स्टेंट डाला. साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और वो जल्द ही सनराइजर्स से दोबारा जुड़ सकते हैं.

कल उठा था सीने में दर्द 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बॉलिंग कोच मुथैया मुरलीधरन की तबीयत कल शाम अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जानकारी के अनुसार उनके सीने में अचानक दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनके हार्ट में ब्लॉकेज होने की खबर सामने आयी थी.

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले मुरलीधरन विश्व के इकलौते गेंदबाज हैं. उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट हैं. वहीं वनडे क्रिकेट के 350 मैचों में मुरली ने 534 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मुरली ने 13 विकेट चटकाए हैं.

मुरलीधरन के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड

1992 से लेकर 2010 तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले मुरलीधरन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. इसी कारण क्रिकेट जगत में मुरली को रिकॉर्ड्स का बादशाह कहा जाता है. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुरली टेस्ट और वनडे में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मुरली के ही नाम है. वहीं एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज़, सबसे ज्यादा बार बोल्ड विकेट, सबसे ज्यादा बार स्टंप आउट और सबसे ज्यादा गेंदबाज़ी करने का रिकॉर्ड भी मुरली के ही नाम है.

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: पंजाब के खिलाफ जीत के बाद बोले Rishabh Pant- अब अपनी कप्तानी को करने लगा हूं इंजॉय

CSK vs RR: ऐसी हो सकती है चेन्नई और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget