एक्सप्लोरर

IPL 2020: KKR के नाम दर्ज हुआ बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2020: केकेआर की टीम ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में महज 84 रन बनाए. इसके साथ ही केकेआर के नाम आईपीएल का सबसे निराशाजनक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को इस सीजन का सबसे कम स्कोर वाला मैच देखने को मिला. केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए. इसके साथ ही आईपीएल का बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड केकेआर की टीम के नाम हो गया.

आरसीबी के गेंदबाजों ने केकेआर की पारी के दौरान चार मेडन ओवर फेंके. इस मैच से पहले आईपीएल में किसी भी पारी में दो से ज्यादा मेडन ओवर नहीं फेंके गए थे. आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दो ओवर मेडन गेंदबाजी की. वहीं मॉरिस और चहल ने एक-एक ओवर मेडन फेंका.

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मोहम्मद सिराज बिल्कुल भी लय में नज़र नहीं आ रहे थे. सिराज को विकेट नहीं ले पाने के अलावा रन रोकने में भी कामयाब नहीं मिल रही थी. लेकिन केकेआर के खिलाफ टीम ने उन्हें एक और मौका देने का फैसला किया.

सिराज टीम की उम्मीदों पर बिल्कुल खरे उतरे. सिराज ने चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. अपने चार ओवर के स्पेल के दौरान सिराज ने दो मेडन ओवर फेंके. आईपीएल के इतिहास में सिराज एक पारी के दौरान दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने.

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मैच में केकेआर का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा. बल्लेबाजी के खराब खेल दिखाने के बाद गेंदबाज भी कुछ कमाल नहीं कर सके. आरसीबी के टीम में 85 रन के लक्ष्य को 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर बेहद ही आसानी से हासिल कर लिया.

 

IPL 2020: विराट कोहली का खुलासा, KKR की इस गलती ने बनाया RCB की जीत का रास्ता

KKR vs RCB: जीत के बाद कप्तान कोहली ने खोला राज़, विपक्षी टीम पर वार करने के लिए उनके पास होते हैं तीन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget