एक्सप्लोरर

IPL 2020: KKR के खिलाफ दो रन से मिली हार के बाद बुरी तरह से टूट गए हैं मैक्सवेल

IPL 2020: मैक्सवेल ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की. लेकिन उनका आखिरी गेंद पर लगाया गया शॉट छक्के लगने से महज 2 इंच दूर रह गया.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस मैच में हालांकि केकेआर ने अंत में दो रन से बाजी मार ली. लेकिन केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में टीम को जीत नहीं दिला पाने की वजह से ग्लैन मैक्सवेल बिल्कुल टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं.

पंजाब को शनिवार को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी. आस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने पहली तीन गेंदों पर एक चौका मारा और दो रन लिए. सुनील नरेन ने हालांकि कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी गेंद पर पंजाब को जीतने के लिए सात रन चाहिए थे और मैच टाई कराने के लिए छह रन. मैक्सवेल ने पूरी कोशिश की लेकिन वो छक्का नहीं मार पाए. उनका शॉट सीमा रेखा के बेहद पास गिरा और चौका हुआ.

मैक्सेवल ने ट्वीटर पर लिखा, "टूटा हुआ." मैक्सवेल ने पांच गेंदों पर 10 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे.

मैक्सवेल का शॉट महज दो इंच से छक्का होने से बच गया. अगर मैक्सवेल का वो शॉट छक्का हो जाता तो मैच सुपर ओवर में जाता. इस सीजन में हालांकि मैक्सेवल फॉर्म में नहीं हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आईपीएल-13 की सात पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 13 है जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था. गेंद से भी उन्होंने कोई खास कमाल नहीं किया है. वह एक विकेट भी नहीं ले पाए हैं.

बता दें कि यह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की छठी हार थी. अगर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्ले ऑफ की रेस में बने रहना चाहती है तो उसे अपने बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने ही होंगे.

क्रिस गेल के हॉस्पिटल में एडमिट होने की तस्वीर आई सामने, इस बीमारी से जूझ रहा है स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget