एक्सप्लोरर

IPL 2020: टूर्नामेंट के पांच बेस्ट खिलाड़ी, जो इस साल मचा सकते हैं धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीज़न 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा. इस सीज़न का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न का बिगुल बज गया है. इस सीज़न का आगाज़ 19 सितंबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगा. IPL 2020 के आगाज़ से पहले आज हम आपको टूर्नामेंट के पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो इस सीज़न में धमाल मचा सकते हैं.

1- डेविड वॉर्नर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वॉर्नर पिछले साल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे. वॉर्नर इस साल भी यह कमाल कर सकते हैं. टी20 क्रिकेट के 282 मैचों में आठ शतकों की बदौलत 9,276 रन बनाने वाले वॉर्नर इस साल टी20 में दस हजार रन पूरे कर सकते हैं. आईपीएल के 126 मैचों में वॉर्नर के नाम 142.39 के स्ट्राइक रेट से 4,706 रन हैं. इसमें चार शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं.

2- विराट कोहली

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले किंग कोहली एक बार फिर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन सकते हैं. आईपीएल 2016 में कोहली ने सिर्फ एक सीज़न में चार शतक लगाकर इतिहास रचा था. कोहली के फैंस एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. कोरोना के कारण पिछले छह महीनों से मैदान से दूर रहने वाले कोहली के नाम टी20 क्रिकेट के 281 मैचों में 8900 रन हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं.

3- पैट कमिंस 

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले तेज़ गेंदबाज़ हैं. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस गेंदबाज़ को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2020 की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. टी20 क्रिकेट के 82 मैचों में 97 विकेट लेने वाले कमिंस यूएई में धमाल मचा सकते हैं.

4- ड्वेन ब्रावो 

हाल ही में टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो आईपीएल 2020 में भी घातक साबित हो सकते हैं. अपनी अंगुलियों को गेंद पर फेरने वाले ब्रावो यूएई के मैदानों में और भी घातक साबित हो सकते हैं. आईपीएल के 134 मैचों में 147 विकेट लेने वाले ब्रावो दो बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी रह चुके हैं.

5- 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल

आईपीएल के इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक क्रिस गेल अपने आक्रामक अंदाज़ से दर्शकों का मन मोह लेने वाले बल्लेबाज़ हैं. तेज़ी से रन बनाना और सिर्फ चौकों-छक्कों में रन बनाना गेल की खासियत है. लीग का सबसे तेज़ शतक, लीग में सबसे ज्यादा छक्के और एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज हैं. हालांकि, बढ़ती उम्र के कारण गेल के अंदाज़ में फर्क ज़रूर आया है, लेकिन आज भी वह गेंद को सीमा के पार भेजने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. इस सीज़न में भी हमें गेल स्टॉर्म देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget