एक्सप्लोरर

IPL 2020: इस कारण पावर प्ले में घातक साबित होते हैं SRH के संदीप शर्मा, कोहली के सामने अद्भुत हैं आंकड़े

संदीप शर्मा ने आईपीएल में कुल सात बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है, जो एक संयुक्त रिकार्ड है. इन सात में से चार बार कोहली को उन्होंने पावर प्ले में ही आउट किया है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्ले ऑफ में जगह बना ली है. लीग स्टेज में टीम 14 अंको के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर रही. हैदराबाद को प्ले ऑफ में पहुंचाने में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का भी बड़ा योगदान रहा. संदीप नई गेंद को विकेट के दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं और इसीलिए उन्होंने आईपीएल करियर में अभी तक जो 108 विकेट लिए हैं उनमें से आधे पावर प्ले में आए हैं.

संदीप ने आईपीएल में कुल सात बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है, जो एक संयुक्त रिकार्ड है. इन सात में से चार बार कोहली को उन्होंने पावर प्ले में ही आउट किया है.

संदीप के मेंटॉर और पंजाब रणजी टीम के मुख्य कोच मुनीश बाली ने कहा, "संदीप की गेंदबाजी में जो सबसे अच्छी बात है, जो मैंने काफी पहले ही नोटिस की थी वो है उनकी रिस्ट पोजिशन और उनकी दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की क्षमता. इसी कारण वह बल्लेबाज को परेशान कर पाने में सफल रहते हैं और यह उनके दिमाग में भी रहता है."

बाली उस भारतीय अंडर-19 टीम के सहायक कोच थे जिसने कोहली की कप्तानी में 2008 में विश्व कप जीता था. उस वक्त टीम के मुख्य कोच डेव व्हाटमोर थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में संदीप ने पावर प्ले में अपना 53वां विकेट लिया और जहीर खान के पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकार्ड की बराबरी की. वह जहीर के साथ कोहली को आउट करने का रिकार्ड भी साझा करते हैं.

बाली ने कहा, "मैंने उन्हें उनके शुरुआती दिनों से देखा है. मैं इस बात से हैरान नहीं हूं कि वह कोहली को कई बार आउट कर चुके हैं. पिछले सीजन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट लिए थे."

अन्य बड़े बल्लेबाजों में संदीप ने रोहित शर्मा और क्रिस गेल को चार-चार बार आउट किया है. संदीप के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो उन्होंने हर पैमाने पर जसप्रीत बुमराह की बराबरी की है. दोनों ने 90 मैच खेले हैं. बुमराह ने 105 विकेट लिए हैं तो संदीप ने 108. बुमराह का इकॉनोमी रेट और औसत 7.46 और 24.21 क्रमश: है जबकि संदीप के यह आंकड़े 7.75 और 24.02 हैं.

इस सीजन में संदीप ने 11 मैचों में प्रति ओवर 7.34 रन देते हुए 13 विकेट लिए हैं. संदीप ने 2010 और 2012 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. वह 2012 में अन्मुक्त चंद की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे और टूनार्मंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget