एक्सप्लोरर

IPL 2020 SRH vs RCB: हैदराबाद और बैंगलोर के बीच मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2020 का तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा.

IPL 2020 SRH vs RCB: आईपीएल 2020 का तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों का इस सीज़न में यह पहला मैच है, ऐसे में दोनों ही जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ करना चाहेंगी. आइये जानें कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बन या टूट सकते हैं.

SRH और RCB के हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें आठ मैचों में हैदराबाद को जीत मिली है, तो वहीं छह मैच बैंगलोर ने जीते हैं.

किंग कोहली और डिविलियर्स अपने नाम कर सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

कोहली ने आईपीएल में अब तक 110 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 49 मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में आज हैदराबाद के खिलाफ वह बतौर कप्तान अपनी 50वीं जीत दर्ज कर सकते हैं. कोहली अगर ऐसा कर लेते हैं तो वह आईपीएल में बतौर कप्तान 50 मैच जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे.

वहीं टी20 स्पेशलिस्ट एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में आरसीबी के लिए 199 छक्के लगाए हैं. आज हैदराबाद के खिलाफ वह अपने 200 छ्क्के पूरे कर सकते हैं.

इन कीर्तिमान को अपने नाम कर सकते हैं ये खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने आरसीबी के लिए 32 मैचों में 731 रन बनाए हैं. आज वह इस फ्रेंचाइज़ी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में रॉस टेलर (733) और तिलकरत्न दिलशान (733) को पीछे छोड़ सकते हैं.

वहीं पटेल ने RCB के लिए अब तक चार अर्धशतक लगाए हैं. आज वह टीम के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ (5) और रॉबिन उथप्पा (5) की बराबरी कर सकते हैं.

उमेश यादव ने RCB के लिए 25 मैचों में 28 विकेट लिए हैं. आज हैदराबाद के खिलाफ वह जैक्स कैलिस (30) से आगे निकल सकते हैं. कैलिस ने 45 पारियों में आरसीबी के लिए 30 विकेट झटके हैं.

इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं SRH के खिलाड़ी

दीपक हूडा (373) और विजय शंकर (345) के पास SRH के लिए रनों के मामले में डैरेन सैमी (388) से आगे निकलने का मौका है. वहीं हैदराबाद के लिए विकेटों के मामले में खलील अहमद (19) के पास थिसारा परेरा (22) को पीछे छोड़ने का मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget