एक्सप्लोरर

IPL 2020: सचिन तेंदुलकर ने बताया- क्यों अचानक यूएई में आसान हो गया लक्ष्य का पीछा करना

आईपीएल 2020 के शुरुआती चरण में पहले बल्लेबाजी करना आसान था, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद ज्यादा स्विंग करती थी. लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो दूसरी पारी खेलने वाली टीम को फायदा होने लगा.

IPL 2020: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इन दिनों जल्दी सूर्यास्त होने से तापमान में गिरावट आई है और इसी कारण आईपीएल 2020 में रनों के लक्ष्य का पीछा करना अब आसान हो गया है. इस सी़जन के शुरुआती चरण में पहले बल्लेबाजी करना आसान था, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद ज्यादा स्विंग करती थी. लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो दूसरी पारी खेलने वाली टीम को फायदा होने लगा.

सचिन ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया, "टूर्नामेंट छह सप्ताह पहले शुरू हुआ था. अगर आप तब के तापमान की तुलना आज के तापमान से करेंगे तो यह पूरी तरह से अलग है. औसतन इसमें पांच से छह डिग्री की गिरावट देखी गई है. साथ ही आप परछाई देखें, सूरज की स्थिति देखें. सूर्यास्त का समय अलग है और यह सभी चीजें पिच पर प्रभाव डालती हैं."

उन्होंने आगे कहा, "टूर्नामेंट की शुरुआत की तलुना में दूसरी पारी में पिच का तापमान कम हो रहा है. इसलिए अगर आप देखेंगे तो टूर्नामेंट के पहले हाफ में खासकर अबू धाबी और दुबई में दूसरी पारी खेलने वाली टीम ज्यादा सफल नहीं हो रही थी. वह लगातार मैच हार रही थीं."

सचिन ने आगे कहा कि पहले बल्लेबाज आसानी से ऑन द राइज शॉट खेल रहे थे, लेकिन अब मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा, "आखिरी के सात-आठ दिनों में आप देखेंगे कि दूसरी पारी खेलने वाली टीम जीत रही है. वो जहां भी खेल रही हों वो जीत रही हैं. यह इसलिए क्योंक सूरज जल्दी डूब रहा है, ऐसे में अगर आप पहले गेंदबाजी भी करते हैं तो गेंदबाजों को मदद मिलती है. पिच से मदद मिल रही है जो पहले नहीं थी."

क्रिकेट के भगवान ने आगे कहा, "अब आगे की तरफ गेंद को मदद मिल रही है, क्योंकि ठंड है. दूसरी पारी में, गेंद आगे पड़कर स्विंग तो ले रही है, लेकिन साथ ही गेंद थोड़ी गिली भी है क्योंकि तापमान में गिरावट है. एक बार गेंद गीली हो जाती है तो विकेट से ज्यादा कुछ होता नहीं है. तेज गेंदबाजों की गेंद स्किड कर रही है. आपको शुरुआती चार या पांच ओवर देखने होंगे, जब सीम चिपकती है. तीन-चार ओवर बाद गेंद फ्लैट हो जाती है और यह फिर ज्यादा 30 यार्ड के बाहर जाती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget