एक्सप्लोरर

IPL 2020: टूर्नामेंट से बाहर हुए SRH के मिचेल मार्श, इस खिलाड़ी को मिला मौका

सनराइज़र्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श चोट के कारण अब टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

IPL 2020: सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में चोटिल होने वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं. मार्श की जगह फ्रेंचाइज़ी ने वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया है.

सनराइज़र्स हैदराबाद ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि चोट के कारण मिचेल मार्श अब आईपीएल 2020 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. हम उनके शीघ्र ठीक होने के कामना करते हैं. उनकी जगह अब वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर लेंगे.

गेंदबाज़ी के दौरान चोटिल हुए थे मार्श

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिचले मार्श रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में गेंदबाज़ी करते हुए चोटिल हो गए थे. दरअसल, मार्श जब पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे थे, तभी गेंदबाज़ी के दौरान उनका चखना मुड़ गया था. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. इस मैच में मार्श सिर्फ चार गेंद ही फेंक सके थे. इससे पहले भी कई बार मार्श के चोट के कारण आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके हैं.

मार्श की चोट पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा था कि मार्श काफी तकलीफ में दिख रहे थे. वह अपने पैर पर बिल्कुल भी वज़न नहीं रख पा रहे थे. उनका चोटिल होना हमारे लिए काफी नुकसानदायक रहा. हालांकि, मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे.

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2020 के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था. अब उसका अगला मुकाबला 26 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget