एक्सप्लोरर

ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म पंजाब पर पड़ी भारी, 10.75 करोड़ फीस लेने वाले खिलाड़ी से नहीं लगा अब तक एक भी छक्का

किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को नीलामी 10 करोड़ 75 लाख लाख रुपये में खरीदा है. मैक्सवेल ने 2014 में 552 रन बनाकर पंजाब को उसके एकमात्र फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब को दो करीबी मुकाबलों में हार मिली है. पंजाब की टीम ने अब तक नौ में से छह मैच हार चुकी है. टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल ने बेजोड़ प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें मध्य क्रम का साथ नहीं मिला. टीम के अनुभवी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से असफल रहे हैं. इसका खामियाजा किंग्स इलेवन पंजाब को भुगतना पड़ा है.

9 मैचों में नहीं लगा पाए एक भी छक्का

मौजूदा सत्र में मैक्सवेल ने नौ मैचों में 11.63 की औसत से 58 रन बनाए हैं. मैक्सवेल ने पिछली आठ पारियों में 1, 5, 13*, 11, 11*, 7, 10* और 0 रन बनाए हैं. उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया है और एक भी छक्का नहीं लगाया है. जबकि मैक्सवेल को टी-20 क्रिकेट में सिक्सर किंग माना जाता है. उन्होंने आईपीएल 2014 में 36 जबकि 2017 में 26 छक्के जड़े थे. इसी प्रदर्शन के चलते उनकी आईपीएल में काफी मांग रही है और किंग्स इलेवन पंजाब ने इस बार उन्हें नीलामी 10 करोड़ 75 लाख लाख रुपये में खरीदा है. मैक्सवेल ने 2014 में 552 रन बनाकर किंग्स इलेवन पंजाब को उसके एकमात्र फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

गेंदबाजी में भी असफल

हालांकि आईपीएल में खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान केएल राहुल ने उन पर भरोसा जताया है. पिछले दो मैचों में मैक्सवेल ने पंजाब की ओर पहला ओवर फेंका है. हालांकि इस आईपीएल में 15 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद वह सिर्फ एक विकेट लेने में सफल रहे हैं.

जेम्स नीशम को मिल सकता है मौका

अगर किंग्स इलेवन पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे अगले पांचों मैच में जीत दर्ज करनी होगी. टीम का आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला है. इस सत्र में सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी दिल्ली के सामने जीत के लिए पंजाब को कड़ी मशक्कत करनी होगी. क्रिस गेल की वापसी से टीम मजबूत हुई है जबकि क्रिस जॉर्डन ने पिछले मुकाबले में सुपर ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया है. कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन फॉर्म में हैं. ऐसे में पंजाब के कप्तान मैक्सवेल की जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को मौका दे सकते हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित इलेवन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, जेम्स नीशम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, क्रिस जॉर्डन और अर्शदीप सिंह.

IPL 2020: हार के साथ Points Table में अंतिम पायदान पर पहुंची CSK, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने अमित मिश्रा की जगह आजमगढ़ के इस गेंदबाज को किया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget