एक्सप्लोरर

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कीरन पोलार्ड ने रोहित शर्मा की वापसी पर दिया ये बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि रोहित शर्मा बेहतर हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे.

DC vs MI: आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. इस सीजन में मुंबई की यह 9वीं जीत है. इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान कीरन पोलार्ड ने कहा कि टीम के नियमित कप्तान राहित शर्मा बायें पैर की मांसपेशियों के खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) से उबर रहे हैं. वह जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं.

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था. इसी चोट के कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम की चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसी भी सीरीज़ के लिए नहीं चुना है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद कीरन पोलार्ड ने कहा, "रोहित बेहतर हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे."

मुंबई इंडियंस के करीबी सूत्रों के मुताबिक, रोहित पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम लीग मैच से टीम में वापसी कर सकते थे. लेकिन अब जब दिल्ली के खिलाफ ही जीत के बाद मुंबई के 18 अंक हो गए हैं, तो अब उस मैच का कोई महत्व नहीं बचा है. ऐसे में रोहित अब प्ले ऑफ से ही टीम में वापसी कर सकते हैं.

रोहित की चोट की निगरानी कर रहे एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस बात की काफी संभावना है कि रोहित प्ले ऑफ में खेलेंगे. टीम का शीर्ष दो में स्थान पक्का होने के बाद उनके पास फिट होने के लिए अतिरिक्त समय होगा.’’

गौरतलब है कि मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई ने 14.2 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget