एक्सप्लोरर

IPL 2020: जोश हेजलवुड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लंबे फॉर्मेट में पर्याप्त मैच खेलने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें लंबे फॉर्मेट में पर्याप्त मैच खेलने का अवसर मिलेगा.

मैनचेस्टर: आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उम्मीद है कि इस साल भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व उन्हें लंबे फॉर्मेट  में पर्याप्त मैच खेलने का मौका मिलेगा और वह चाहते हैं कि इस बहु प्रतीक्षित श्रृंखला का पहला मैच ‘भाग्यशाली’ ब्रिस्बेन में खेला जाए.

भारत को इस साल के आखिर में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करना है

भारत को इस साल के आखिर में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करना है. कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए हेजलवुड ने कहा कि वह यहां तक कि आस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलना पसंद करेंगे.

ईएसपीएन क्रिक इन्फो के अनुसार हेजलवुड ने कहा, ‘‘समय बढ़ने के साथ आगामी सत्र के लिये स्थिति स्पष्ट होती जा रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि पहले टेस्ट मैच से पूर्व हमें लाल गेंद (लंबे प्रारूप में) से पर्याप्त क्रिकेट खेलने का मौका मिले. भले ही ये मैच आस्ट्रेलिया बनाम आस्ट्रेलिया ए या इस तरह से कोई अन्य मैच हों. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे (टेस्ट श्रृंखला से पहले) लंबे प्रारूप का एक मैच खेलने में भी खुशी होगी. मुझे लगता है कि यह खुद को तैयार करने के लिये पर्याप्त होगा. मैं पिछले पांच छह वर्षों से ऐसा करता रहा हूं, शैफील्ड शील्ड के एक मैच खेलकर सीधे टेस्ट मैचों में उतरना. ’’

ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया ने 1988 के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया

हेजलवुड ने स्वीकार किया कि उनके साथी चाहेंगे कि टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत ब्रिस्बेन से हो जहां आस्ट्रेलिया ने 1988 के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं लेकिन निश्चित तौर पर हम ब्रिस्बेन से शुरुआत चाहेंगे क्योंकि वहां हमारा रिकार्ड शानदार है. ’’

हेजलवुड ने कहा, ‘‘हम वहां अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं लेकिन यह साल भिन्न होगा. हम एडिलेड में खेलना पसंद करेंगे जहां का विकेट शानदार है चाहे मैच लाल या गुलाबी कैसी भी गेंद से खेला जा रहा हो. ’’

भारतीय टीम ने एडिलेड में दर्ज की थी जीत

भारत ने दो साल पहले जब श्रृंखला जीती थी तब उसकी शुरुआत एडिलेड से हुई थी जहां भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी. ब्रिस्बेन में तब कोई मैच नहीं खेला गया था. हेजलवुड सहित कई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे और फिर नवंबर में स्वदेश लौटेंगे. हेजलवुड आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलेंगे.

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं इस प्रारूप (टी20) में भी सहज महसूस कर रहा हूं. मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा हूं और लगता कि सब कुछ सही चल रहा है. उम्मीद है कि मुझे इस साल चेन्नई की तरफ से कुछ मैच खेलने का मौका मिलेगा. ’’

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की टीम में हुआ बदलाव, बेहद ही नाटकीय अंदाज में किया गया एलान

ICC T20 Ranking: बाबर आजम को पछाड़ मलान बने नंबर 1, केएल राहुल को हुआ नुकसान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
CWG 2026 में आया भारत का तीसरा गोल्ड, बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026 में आया भारत का तीसरा गोल्ड, बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान
कमाल हो गया, वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने बनाया उप कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget