एक्सप्लोरर

IPL 2020: RCB के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, पूरे सीज़न से बाहर हुआ यह अनुभवी गेंदबाज़

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी गेंदबाज़ अमित मिश्रा अंगुली में चोट के कारण आईपीएल 2020 के पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं.

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा दायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीज़न से बाहर हो गए हैं.

गौरतलब है कि अमित मिश्रा को यह चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में लगी थी. दरअसल, इस मैच में मिश्रा नितीश राणा का कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए थे. चोट के बावजूद मिश्रा ने इस मैच में गेंदबाज़ी की थी और शुभमन गिल का विकेट भी लिया था. हालांकि, वह अपने पूरे चार ओवर नहीं फेंक सके थे.

मिश्रा की चोट पर दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 37 साल के लेग स्पिनर अमित मिश्रा अंगुली में चोट के कारण इस पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं. मिश्रा को 03 अक्टूबर को शारजांह में कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में कैच पकड़ने के दौरान चोट लगी थी. दिल्ली कैपिटल्स में हर कोई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है.

बता दें कि मिश्रा ने इस सीज़न में अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट झटके हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक विकेट हासिल किया था. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. इस मैच में उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए थे.

37 साल के लेग स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. इस लीग में उनके नाम 160 विकेट हैं. वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद लसिथ मलिंगा के नाम 170 विकेट दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget