एक्सप्लोरर

RCB vs KXIP: मुकाबले में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस मैच में क्रिस गेल का खेलना तय माना जा रहा है. गेल शारजाह के छोटे मैदान पर छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

RCB vs KXIP: आईपीएल 2020 का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में दूसरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले जब ये दोनों टीमें मैदान पर उतरी थीं, तो पंजाब ने बाज़ी मारी थी. ऐसे में शानदार प्रदर्शन कर रही आरसीबी पिछली हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी. आइये जानें कि इस मैच में किन किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नज़रें टिकी रहने वाली हैं.

1- क्रिस गेल

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल आज आरसीबी के खिलाफ इस सीज़न का अपना पहला मैच खेल सकते हैं. इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गेल शारजाह में बड़ी पारी खेलने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. गेल के लिए ये मैदान बिल्कुल मुफीद माना जा रहा है. आरसीबी के गेंदबाज़ों पर गेल यहां पहली गेंद से ही धावा बोल सकते हैं. ऐसे में आज सभी की ऩजरें गेल के प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

2- विराट कोहली

इस सीज़न के पहले तीन मैचों में सिर्फ 18 रन बनाने वाले विराट कोहली ने इसके बाद अद्भुत प्रदर्शन किया है. वर्तमान में वह आरसीबी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने अब तक सात मैचों में 64.00 की औसत से 256 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और सात छक्के निकले हैं.

3- केएल राहुल

आईपीएल 2020 में ऑरेंज कैप जीतने के सबसे प्रबल दावेदार में से एक केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. राहुल के नाम टूर्नामेंट के सात मैचों में 64.50 की औसत और 134.84 के स्ट्राइक रेट से 387 रन हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 37 चौके और 10 छक्के निकले हैं. आरसीबी के खिलाफ इस सीज़न में राहुल एक शतक लगा चुके हैं.

4- एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स इस सीज़न में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. डिविलियर्स टूर्नामेंट में अब तक सात मैचों में 57 की औसत से 228 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 20 चौके और 13 छक्के निकले हैं. आज पंजाब के खिलाफ सभी की नज़रें डिविलियर्स के प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget