एक्सप्लोरर

IPL 2019: वार्नर ने किया ऑरेंज कैप पर कब्‍जा, 12 मैच में बनाए सबसे ज्यादा 692 रन

वार्नर ने इस सीजन 12 मैच खेले और 69.20 की औसत से 692 रन बनाए. इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं.

नई दिल्ली: बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईपीएल के 12वें सीजन में दमदार वापसी की. उन्होंने सिर्फ वापसी नहीं कि बल्कि लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने. वह लीग के 12वें सीजन में सबसे ज्याद रन बनाने के कारण औरेंज कप के विजेता रहे.

वार्नर ने इस सीजन 12 मैच खेले और 69.20 की औसत से 692 रन बनाए. इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. वार्नर ने इस सीजन तीन मैच कम खेले क्योंकि विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बीच में से स्वदेश लौटना पड़ा. वार्नर के जाने के बाद हैदराबाद दो लीग मैच और प्लेऑफ में एक एलिमिनेटर मैच भी खेला था. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रहा.

दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रहे. राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक के दम पर 593 रन बनाए. राहुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा.

IPL 2019: वार्नर ने किया ऑरेंज कैप पर कब्‍जा, 12 मैच में बनाए सबसे ज्यादा 692 रन

तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के क्विंटन डी कॉक हैं. जिन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 35.26 की औसत से 529 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी जमाए. डी कॉक ने इस सीजन एक पारी में सर्वाधिक 81 रन बनाए.

छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चौथे स्थान पर रहे. धवन ने 16 मैचों में 34.73 की औसत से 521 रन अपने खाते में डाले. धवन ने अपनी टीम के लिए पांच अर्धशतक भी लगाए हैं. धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रहा.

पांचवें नंबर वो कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने जिन्होंने इस सीजन अपनी कई पारियों से कोलकाता को हार से मुंह से बाहर निकाला. रसेल ने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए. रसेल ने चार बार 50 का आंकड़ा पार किया. रसेल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रहा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget