एक्सप्लोरर

KXIPvDD: आखिरी नहीं, इस ओवर में पलट गई दिल्ली की जीती हुई बाज़ी

आईपीएल 2018 में गेंदबाजों ने दिल्ली डेयरडेविल्स के पहले घरेलू मैच में जीत की नींव रख दी थी, लेकिन बल्लेबाजों ने उसे बेहद निराश किया और सोमवार को उसे फिरोज शाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब ने चार रनों से हरा दिया.

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 में गेंदबाजों ने दिल्ली डेयरडेविल्स के पहले घरेलू मैच में जीत की नींव रख दी थी, लेकिन बल्लेबाजों ने उसे बेहद निराश किया और सोमवार को उसे फिरोज शाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब ने चार रनों से हरा दिया. दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने पंजाब को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रनों पर ही रोक दिया. लग रहा था दिल्ली आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लेगी और अपने घरेलू अभियान की शुरूआत जीत के साथ करेगी, लेकिन हुआ इससे उल्टा. दिल्ली 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी. लेकिन आखिरी ओवर में जो कुछ भी घटा किसी की भी धड़कने बड़ाने के लिए काफी था. इस दौरान जितना प्रेशर फैंस पर था उससे कहीं ज्यादा प्रेशर मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों पर था. लेकिन इसी बीच मैच में एक ऐसा लम्हा आया जिसने दिल्ली की झोली से मैच को छीनकर पंजाब के खाते में डाल दिया. आइये जानें कब पलट गया मैच: पारी के 18 ओवर खत्म होने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आसानी से मुकाबला जीतती नज़र आ रही थी. हालांकि 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली ने राहुल तेवतिया का विकेट गंवा दिया था. लेकिन 18 ओवर खत्म होने के बाद दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रनों की दरकार थी. जबकि उसके सबसे सफल बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर और एंड्र्यू टाय क्रीज़ पर मौजूद थे. जहां अय्यर बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं. वहीं प्लंकेट ने टी20 ब्लास्ट में अपनी टीम यॉर्कशायर के लिए कई अहम पारियां खेली हैं. लेकिन 19वां ओवर फेंकने से ठीक पहले पंजाब के खेमे में लंबी मंत्रणा हुई. कप्तान अश्विन के पास बरिंदर सरन और मुजीब उर रहमान के रूप में दो स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ बचे थे. उन्हें इनमें से किसी एक से 19वां और किसी एक से 20वां ओवर करवाना था. लेकिन कप्तान अश्विन ने साथी खिलाड़ियों के साथ विचार कर सरन को 19वां ओवर डालने के लिए. सरन के हाथ में गेंद देने के बाद उनके पास टीम के पांच खिलाड़ी आकर जमा हो गए. सभी इस नाज़ुक घड़ी में गेंदबाज़ और कप्तान से चर्चा करते दिखे. इसके बाद रणजी में पंजाब टीम में सरन के कप्तान रहे युवराज सिंह ने उन्हें चर्चा की और उन्हें कुछ समझाया. इसके बाद सरन ने 19वां ओवर फेंका. इस ओवर में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी और प्लंकेट के विकेट समेत महज़ 4 रन दिए. मैच बनाने या बिगाड़ने वाले 19वें ओवर ने मैच दिल्ली की पकड़ से दूर कर दिया. जिसके बाद अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रनों की दरकार रही. जिसे मुजीब ने बचा लिया और दिल्ली को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget