एक्सप्लोरर

आईपीएल से ब्रावो के बाहर होने पर नई अपडेट आई सामने, यह खिलाड़ी लेगा टीम में जगह

ब्रावो गंभीर चोट की वजह से आईपीएल के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं. ब्रावो ने टीम से बाहर होने के बाद चोट को लेकर नई अपडेट जारी की है.

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं. ब्रावो की चोट काफी गंभीर है और वह अगले महीने वेस्टइंडीज टीम के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने रोमारियो शेफर्ड को ब्रावो के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड दौरे पर भेजने का फैसला किया.

ब्रावो ने खुद न्यूजीलैंड दौरे से हटने की जानकारी दी है. ब्रावो ने कहा, ''मैं न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार था. लेकिन अब मैं नहीं जा सकता. मैं अगले साल ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहता हूं.''

ब्रावो ने आगे कहा, ''चोट की वजह से मुझे काफी नुकसान हुआ है. मैं सिर्फ आईपीएल से बाहर नहीं हुआ हूं, बल्कि भविष्य को लेकर भी कुछ नहीं कह सकता. मैं वेस्टइंडीज वापस जाने के बाद दोबारा से फिट होने के लिए पूरी कोशिश करूंगा.''

बता दें कि ब्रावो की जगह लेने वाले शेफर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी कम मुकाबले खेले हैं. लेकिन इस साल कैरिबियन प्रीमियर लीग में शेफर्ड का प्रदर्शन अच्छआ रहा है. शेफर्ड ने सीपीएल में 7.31 के इकोनिमी रेट के साथ गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए.

शेफर्ड का कहना है कि वह इस मौके को हाथ से जाने नहीं देंगे. शेफर्ड ने कहा, ''यह मेरे लिए बहुत अच्छा मौका है. मैं टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करूंगा. यह साल अच्छा जा रहा है और वह इंटरनेशनल लेवल पर अपनी जगह बनाना चाहता हूं.''

बता दें कि वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर के अंत में तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस दौरे का आगाज 27 नवंबर से होगा.

  विराट कोहली की इस बात से मिली सिराज को सफलता, गेंदबाज ने खुद किया खुलासा IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से स्टार खिलाड़ी बाहर हुआ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget