एक्सप्लोरर

विराट कोहली की इस बात से मिली सिराज को सफलता, गेंदबाज ने खुद किया खुलासा

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में नया इतिहास रचा है. सिराज आईपीएल की एक पारी में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बुधवार को आरसीबी के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. मोहम्मद सिराज को चार ओवर में 8 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्होंने केकेआर को 20 ओवर में सिर्फ 84 रन पर रोक दिया. इस मैच से पहले मोहम्मद सिराज के लिए आईपीएल का सफर अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय कप्तान विराट कोहली को दिया.

मोहम्मद सिराज को अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. सिराज ने कहा, ''विराट ने मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका दिया और इसी वजह से मैं स्विंग हासिल कर पाया. मैच से पहले टीम ने मुझसे पावर प्ले में गेंदबाजी करवाने की योजना नहीं बनाई थी.''

मैदान पर उतरने के बाद सिराज को विराट कोहली से सरप्राइज मिला. तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैदान पर जाने के बाद विराट कोहली ने मुझे कहा मियां रेडी हो जाओ. इसके बाद हम रणनीति के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब रहे.''

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने मैच की शुरुआत में ही केकेआर को तीन बड़े झटके दिए. सिराज ने अपने पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी का विकेट लिया. इसके बाद सिराज ने अगली ही गेंद पर नीतीश राणा को बोल्ड कर दिया. इन दोनों के अलावा सिराज ने टॉम बेंटन का विकेट भी लिया.

मोहम्मद सिराज ने मैच में दो मेडन ओवर फेंके और वह आईपीएल के इतिहास में एक पारी में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने. सिराज ने बताया कि आईपीएल में खराब प्रदर्शन की वजह से वो निशाने पर थे और उन्होंने अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए बहुत प्रैक्टिस की.

IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से स्टार खिलाड़ी बाहर हुआ

IPL 2020: विराट कोहली का खुलासा, KKR की इस गलती ने बनाया RCB की जीत का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget