एक्सप्लोरर

INDvsWI: आज जीत के साथ सीरीज़ अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

किंग्स्टन: पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में जब भारत और विंडीज की टीमें सबिना पार्क में आज आमने-सामने होंगी तो जीत से कम कुछ नही चाहेंगी. विंडीज के लिए यह मैच सीरीज में बराबरी करने और भारत के लिए सीरीज जीतने का मौका होगा. पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने लगातार दो मैच जीतते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन चौथे वनडे में मिली अप्रत्याशित हार के चलते उसे सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए पांचवें मैच तक इंतजार करना पड़ रहा है. पिछले मैच में दोनों टीमों की गेंदबाजी अच्छी रही थी, लेकिन मेहमान और मेजबान टीमों के लिए बल्लेबाजी थोड़ी चिंता का विषय है. शिखर धवन इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आखिरी मैच में उनसे टीम को रनों की उम्मीद होगी. वहीं कप्तान विराट कोहली भी बल्ले से पिछले मैच में असफल रहे थे. केदार जाधव, हार्दिक पांड्या अंत में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन पिछले मैच में यह दोनों भी विफल रहे थे. सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हर मैच में 50 का आंकड़ा पार किया है और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी अर्धशतक जड़े हैं. लेकिन पिछले मैच में इन दोनों ने बेहद धीमी पारियां खेली थीं. भारत की सबसे बड़ी चिंता इस सीरीज में तेजी से रन बनाने की रही है. बीते दो मैचों में खासकर भारतीय बल्लेबाज रनों की गति को बढ़ा नहीं पाए हैं. इसका बहुत बड़ा कारण पिच भी रही है. पिछले दो मैचों में विकेट काफी धीमी थी और बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो रही थी. अगला मैच सबिना पार्क मैदान पर खेला जाना है. यहां की पिच के भी धीमी रहने की संभावना है. ऐसे में दोनों टीमें के दिमाग में यह बात होगी कि इस परिस्थिति में किस तरह से रन बनाने हैं और बोर्ड पर मजबूत स्कोर टांगना है. विंडीज की पिछली जीत के हीरो पांच विकेट लेने वाले कप्तान जेसन होल्डर रहे थे. गेंदबाजी में उनके अलावा अल्जारी जोसेफ, एश्वेल नर्स, देवेंद्र बिशू हैं जिन्होंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. बल्लेबाजी विंडीज की मुख्य चिंता है. इस सीरीज की शुरुआत से ही उसका कोई भी बल्लेबाज नहीं चला है. शाई होप ने जरूर कुछ प्रभाव छोड़ा है. शाई होप के अलावा रोस्टन चेस विंडीज की बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी हैं. टीमें (संभावित): भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक. वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जोनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, एविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एश्वेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget