एक्सप्लोरर

INDvsSL: टी20 में जीत के साथ दौरे को क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया

INDvsSL: टी20 में जीत के साथ दौरे को क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया
कोलंबो: पिछले लगभग दो महीनों से श्रीलंका के दौर पर रहने वाली भारतीय टीम आज आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले एकमात्र टी-20 मैच को जीतकर इस दौरे का अंत अपराजित रहते हुए करना चाहेगी. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की. उसके बाद वनडे सीरीज में 5-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया.  हालांकि कोलंबो में बारिश की वजह से टीम इंडिया और श्रीलंका पर संकट के बादल छाएगा हुए हैं. जिसकी वजह से टीम इंडिया का ये सपना अधूर रह सकता है. मेहमान टीम में कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या जैसे तेज खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके दम पर भारत मेजबानों के सामने बड़ा स्कोर रखने में भी सक्षम हैं और बड़े लक्ष्य को हासिल करने का भी माद्दा रखती है. इनके अलावा अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल भी टीम के लिए छोटे प्रारूप में अच्छा योगदान देने में सक्षम हैं. हालांकि रहाणे के आज प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम ही है. क्योंकि पिछले 4 मुकाबलों के आधार पर देखा जाए तो कप्तान विराट कोहली खुद टी20 में ओपनिंग का जिम्मा संभालते आए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच और फिर वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इकलौते टी20 में भी उन्होंने ही ओपनिंग की. गेंदबाजी में भी भारत इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रहा है. वनडे सीरीज में मैन ऑफ द मैच चुने गए जसप्रीत बुमराह के कंधों पर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार होगा. उन्होंने वनडे में 15 विकेट लिए हैं. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और शार्दूल ठाकुर उनका साथ देंगे. स्पिन में टीम युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल पर निर्भर करेगी. वहीं मेजबानों की कोशिश सीरीज का अंत जीत के साथ करने की होगी. टी-20 में श्रीलंका पहली बार अपने नए कप्तान उपुल थरंगा की कप्तानी में उतरेगी. जुलाई में एंजेलो मैथ्यूज के कप्तानी से हटने के बाद थरंगा को वनडे और टी-20 में टीम की कमान सौंपी गई है. थरंगा के अलावा टीम की बल्लेबाजी में मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, सीकुगे प्रसन्ना और दिलशान मुनावीरा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. टीम में लेग स्पिनर जैफ्री वेनडरसे, तेज गेंदबाज इसुरु उदाना, विकुम संजया और सुरंगा लकमल को टीम में जगह मिली है. इन सभी पर भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम का सामना करने की जिम्मेदारी होगी. टीमें: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, शार्दूल ठाकुर श्रीलंका: उपुल थंरगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलशान मुनावीरा, दासुन शनका, मिलिंदा श्रीवर्दने, वानिडु हसरंगा, अकिला धनंजय, जैफ्री वेनडरसे, इसुरु उदाना, सीकुगे प्रसन्ना, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा, सुरंग लकमल, विकुम संजया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget