एक्सप्लोरर

INDvsSL: 291 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई टीम, टीम इंडिया ने नहीं दिया फॉलो-ऑन

INDvsSL: 291 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई टीम, टीम इंडिया ने नहीं दिया फॉलो-ऑन
गॉल: गेंदबाज़ों के बेमिसाल प्रदर्शन की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 291 रनों पर समेट दिया है. गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर 309 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. श्रीलंकाई टीम के 9 विकेट गिरे क्योंकि उनका एक बल्लेबाज़ असेला गुणारत्ने चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए हैं. 309 रनों की बढ़त के बावजूद भारत ने श्रीलंका को फॉलो-आऩ नहीं दिया और भारतीय टीम खुद बल्लेबाज़ी करने उतरी है. भारतीय टीम ने आज लंच तक श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया था. श्रीलंकाई टीम के 8 बल्लेबाज़ लंच से पहले ही वापस पवेलियन लौट गए थे. शुक्रवार को पहले सत्र की समाप्ति तक श्रीलंका की टीम आठ विकेट गंवाकर केवल 289 रन ही बना पाई और वह भारत की ओर से बनाए गए 600 रनों के आधार पर अब भी 311 रन पीछे थी. दिलरुवान परेरा (90) और लाहिरू कुमारा (2) ने श्रीलंका की पारी संभाली हुई थी. लेकिन लंच के ठीक बाद कुमारा आउट होकर लौट गए और श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई. अपने पहले दिन गुरुवार के स्कोर पांच विकेट पर 154 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम तीसरे दिन अपनी पहली पारी में कुल 137 रन ही जोड़े. पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (83) और परेरा ने छठे विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय पारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन रवींद्र जड़ेजा ने मैथ्यूज को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर श्रीलंका को दिन का पहला झटका दिया. मैथ्यूज ने अपने पारी में खेली गईं 130 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया. उनके पवेलियन लौटने के बाद परेरा के साथ टीम की पारी आगे बढ़ाने उतरे कप्तान रंगना हैराथ केवल 9 रन ही बना पाए थे कि वह भी जड़ेजा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए. हैराथ के पवेलियन लौटने के बाद एक छोर पर श्रीलंका की पारी को संभाले हुए परेरा का साथ देने आए नुवान प्रदीप (10) को हार्दिक पांड्या ने विकेट पर टिकने का मौका भी नहीं दिया और बोल्ड कर मेजबान टीम का आठवां विकेट भी गिरा दिया. इसके बाद परेरा और कुमारा ने भोजनकाल तक बिना कोई और विकेट गंवाए टीम का स्कोर 289 तक पहुंचाया. भारत के लिए मोहम्मद समी और जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए, वहीं उमेश यादव, पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता हासिल हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026: जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
जैवलिन में भारत को मिला गोल्ड, रिंकू ने 9 सेंटीमीटर के फासले से रचा इतिहास
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
कौन हैं टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा? यहां जानिए पूरी कहानी
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget