एक्सप्लोरर

हार के बाद पाकिस्तानी फैंस ने ट्विटर पर टीम का खूब उड़ाया मजाक, कप्तान सरफराज रहे निशाने पर

वर्ल्डकप के अपने चौथे मुकाबले में भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में रविवार को 89 रनों से हरा दिया. मैच में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस ने अपने टीम के कप्तान सहित अन्य खिलाड़ियों के काफी मजे लिए. यहां पढ़ें.

नई दिल्ली: क्रिकेट वर्ल्डकप के अपने चौथे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों की करारी शिकस्त दी. इसके बाद पाकिस्तानी टीम के फैंस अपने कप्तान सहित खिलाड़ियों पर बरस गए. पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में अपने टीम के खिलाड़ियों पर खूब तंज कसा.

फैंस के गुस्से और तंज का सबसे अधिक शिकार पाकिस्तानी टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद हुए. दरअसल, मैच के दौरान जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो 46.4 ओवर में बारिश के कारण मैच रुक गई. इसके बाद जब बारिश खत्म हुई और मैच फिर से शुरू हुआ तो विकेट के पीछे पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद उबासी लेते देखे गए. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

पाकिस्तानी फैंस का रिएक्शन

शिराज हसन नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि डॉलर का रेट और भारत का रन रोकना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है.

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि उन्हें गद्दार न बताया जाए लेकिन भारतीय प्लेयर्स की तरफ देखें तो वह बिल्कुल एथलीट की तरह लग रहे हैं जबकि हमारे प्लेयर्स ऐसे लग रहे हैं जैसे कि कितना खाना खाके मैदान पर उतरे हों.

नायला इनायत ने लिखा कि कुछ भी हो टॉस तो पाकिस्तान ने ही जीता है.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत ऐसा सुलूक हमारे साथ कर रहा है जैसे कि कोहिनूर हमने चुराया हो.

एक यूजर ने लिखा कि एक होता है ताहिर शाह वाला कॉन्फिडेंस, फिर होता है मरियम नवाज वाला कॉन्फिडेंस, उसके बाद 50 फीट ऑफ क्रेप, फिर आते हैं पाकिस्तान चूज टू फिल्ड वाला कॉन्फिडेंस.

कोमल नाम की एक यूजर ने लिखा कि विराट कोहली के बॉडी लैंग्वेज से लग रहा है कि लड़का कैप्टन है. सरफराज तो ऐसे लग रहे हैं जैसे किसी ने अजान से पांच मिनट पहले सहरी के लिए जगा दिया हो.

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि मेरी उन 10 लोगों से संवेदनाएं जो स्टेडियम में मैच देखने गए थे. भले हम हार गए हों लेकिन हमारा बलिदान याद रखा जाएगा.

बता दें कि भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर चली गई है. पाकिस्तान को अब तक पांच मैचों में सिर्फ एक में जीत मिली है, तीन में हार मिली है जबकि एक मैच रद्द हो गया था. वहीं, भारत की बात करें तो टीम 4 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है.

J&K: अनंतनाग में आतंकियों से एक बार फिर एनकाउंटर शुरू, इलाके में छिपे हैं दो से तीन आतंकी

सिख ड्राईवर पिटाई मामला: मुखर्जी नगर थाने का घेराव, भारी संख्या में फोर्स तैनात, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

भारत 2027 में चीन को पीछे छोड़ बन जाएगा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश- UN रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget